BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 02 जून 2025 08:03 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  2. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  3. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  4. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  5. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  6. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  7. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  8. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
  9. नागालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायक एनडीपीपी में शामिल, अजित पवार ने कहा- ‘नहीं हो रहा था उनका कोई काम’
  10. महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक
  11. जीएसटी संग्रह मई में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ के पार
  12. दिल्ली भगाओ, पंजाबी लाओ : ‘आप’ की अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत, पटियाला में जोरदार प्रदर्शन
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डेनमार्क के पूर्व राजदूत ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बताया ‘भारत का सच्चा रक्षक’
  14. ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
  15. राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह

शिक्षक घोटाला : माणिक भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत 18 मई तक बढ़ाई गई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2023, 5:02 PM IST
शिक्षक घोटाला : माणिक भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत 18 मई तक बढ़ाई गई
Read Time:2 Minute, 47 Second

शिक्षक घोटाला : माणिक भट्टाचार्य की न्यायिक हिरासत 18 मई तक बढ़ाई गई

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को करोड़ों रुपये के मामले में 18 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भट्टाचार्य शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी हैं। न्यायाधीश ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील के इस तर्क को स्वीकार किया कि अगर जमानत पर रिहा किया जाता है तो भट्टाचार्य एक ‘अत्यधिक प्रभावशाली’ व्यक्ति होने के नाते गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य भट्टाचार्य ने अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कुछ कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए कुछ कहने का प्रयास किया। हालांकि, न्यायाधीश ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि चूंकि उन्होंने अपनी ओर से बहस करने के लिए एक वकील नियुक्त किया है, इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें अदालत में अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

हालांकि, जैसे ही तृणमूल विधायक ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, न्यायाधीश ने प्रश्न किया, “आप एक लॉ कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल हैं। क्या आपको कोर्ट की मर्यादा के बारे में पता नहीं है?”

ईडी के वकील ने बताया कि भट्टाचार्य इतने प्रभावशाली हैं कि घोटाले के सिलसिले में इतने दिन सलाखों के पीछे बिताने के बाद भी उन्हें अभी तक पार्टी से निष्कासित या निलंबित नहीं किया गया है। वकील ने तर्क दिया, “उनकी वजह से उनकी पत्नी और बेटा जेल में सड़ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अनियमितताओं को अंजाम देने में उनका इस्तेमाल किया। उन्हें किसी भी कीमत पर जमानत नहीं दी जानी चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *