BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 07:01 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

भाजपा ने के. सुभाष कन्नोथ को बनाया केरल भाजपा का संगठन महासचिव, कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को दी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जुलाई 2023, 7:26 PM IST
भाजपा ने के. सुभाष कन्नोथ को बनाया केरल भाजपा का संगठन महासचिव, कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को दी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह
Read Time:2 Minute, 30 Second

भाजपा ने के. सुभाष कन्नोथ को बनाया केरल भाजपा का संगठन महासचिव, कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को दी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन में फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। केरल में कांग्रेस खासकर राहुल गांधी और लेफ्ट दलों को घेरने की कोशिश में जुटी हुई भाजपा आलाकमान ने राज्य में बड़ा फेरबदल करते हुए के. सुभाष कन्नोथ को केरल भाजपा का नया संगठन महासचिव नियुक्त कर दिया है।

इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब,छत्तीसगढ़, बिहार और हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित कई बड़े नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, आंध्र प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोमवीर राजू, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए धरमलाल कौशिक और किरोड़ी लाल मीणा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *