BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 01:07 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की हुई सर्जरी, सीएम ने कमिश्नर से की बात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अगस्त 2020, 8:56 AM IST
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की हुई सर्जरी, सीएम ने कमिश्नर से की बात
Read Time:3 Minute, 46 Second

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की हुई सर्जरी, सीएम ने कमिश्नर से की बात

 

नई दिल्ली, 7 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित 12 साल की बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बच्ची के परिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। दिल्ली के पश्चिमी विहार इलाके की रहने वाली बच्ची से मंगलवार शाम को दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

 

गुरुवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैंने थोड़ी देर पहले पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने भी बताया कि पुलिस दोषियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है और पुलिस की जांच जारी है। उम्मीद करते हैं कि दोषी भी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएगी। इसके लिए कोर्ट में अच्छे से अच्छे वकील को खड़ा करेगी, ताकि उनको सख्त सजा मिले।”

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बच्ची के साथ बहुत ही हैवानियत के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। डॉक्टर बच्ची की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

 

सीएम ने कहा, “पुलिस दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। सरकार उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाएगी। बच्ची के परिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।”

 

केजरीवाल ने कहा, “एक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है।”

 

बच्ची के साथ बहुत ही हैवानियत के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसकी वजह से उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। बच्ची को गंभीर चोटें आई है। बच्ची बेहोशी की हालत में है। एम्स में बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक मंगलवार को जब वह बच्ची अस्पताल आई थी, तब उसकी बहुत ज्यादा बुरी हालत थी। उसकी सर्जरी की गई है।

 

डॉक्टर बच्ची की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी उसकी हालत नाजुक है। डॉक्टर ने बताया है कि अभी 24 से 48 घंटे तक और इंतजार करना पड़ेगा तभी पता लगेगा कि वह खतरे से बाहर आती है या नहीं।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, बच्ची के परिवार को सरकार की तरह से हम 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची और उसके घर वालों को जो दर्द मिला है, उसके सामने कोई भी मदद बहुत छोटी है। लेकिन हम सरकार की तरफ से परिवार की मदद के लिए यह सहायता राशि दे रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *