BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:04 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

दिल्ली और गोवा के मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जुलाई 2021, 9:45 AM IST
दिल्ली और गोवा के मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर
Read Time:4 Minute, 10 Second

दिल्ली और गोवा के मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर

पणजी, 28 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर वॉर देखने को मिला है। इससे एक दिन पहले ही दोनों राज्यों के बिजली मंत्रियों के बीच गोवा में बिजली दरों के मॉडल को लेकर भी तीखी बहस देखने को मिली थी। दरअसल, गोवा विधानसभा चुनावों से पहले इसकी तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच ऑनलाइन बहस की शुरुआत सावंत द्वारा आम आदमी पार्टी पर सस्ती राजनीति में लिप्त होने और गोवा के राजनेताओं को बदनाम करने के आरोप लगाने के बाद हुई।

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि आम आमदी पार्टी हमेशा से लगातार विरोध और नाट्यशास्त्र के माध्यम से सस्ती राजनीति में लिप्त रही है। लेकिन यह कहना कि गोवा के लोग तीसरे वर्ग के राजनेता हैं, भाऊसाहेब बंदोदकर, जैक सिकेरा, मनोहर भाई पर्रिकर, राजेंद्र अर्लेकर या श्रीपाद भाऊ नाइक जैसे महान सपूतों का अपमान है। आम आदमी पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए प्रचार करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन गोवा आकर हमारे नेताओं का अपमान करना अस्वीकार्य है।

केजरीवाल, जिनकी पार्टी 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गोवा की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य बना रही है, ने यह कहते हुए जवाब दिया कि राजनेताओं के मौजूदा सेट की तुलना पिछले राजनीतिक दिग्गजों से करना अनुचित है।

उन्होंने लिखा, राजनेताओं के वर्तमान सेट की तुलना ऐसे राजनीतिक महान लोगों से करके आप उनका अपमान कर रहे हैं। वर्तमान भाजपा में न तो भाऊसाहेब बंदोदकर की महानता है, न ही डॉ. जैक सिकेरा की सत्यनिष्ठा और न ही मनोहर पर्रिकर की दूरदूष्टि है।

एक अन्य ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने लिखा, जिस तरह से विधायकों को खरीदा और बेचा गया है, उससे भाऊसाहेब बंदोदकर का अपमान किया गया है। डॉ. जैक सिकेरा गोवा के वोटों को खरीदे और बेचे जाते देखने के लिए नहीं लड़े। मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस विधायकों को होलसेल बिकते हुए देखने के लिए अथक प्रयास नहीं किया।

जवाब में, सावंत ने केजरीवाल पर अपनी टिप्पणियों में चयनात्मक होने का आरोप लगाया और दिल्ली के सीएम पर उन्हीं राजनेताओं के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया, जिनकी उन्होंने आलोचना की थी।

सावंत ने कहा, “अरविंद जी, आप हमेशा की तरह चयनात्मक हो रहे हैं। आपने हमारे वर्तमान नेताओं की उपेक्षा की है, जिनका मैंने अपने ट्वीट में उल्लेख किया है, जो जमीनी स्तर से उठे हैं। वे ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *