BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 01:46 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  2. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  3. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  4. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  5. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  6. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  7. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  8. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  9. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  10. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  11. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  12. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  13. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  14. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  15. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार

बिहार में दो मिनी बंदूक कारखानों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, कई हथियार मिले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अगस्त 2021, 2:20 PM IST
बिहार में दो मिनी बंदूक कारखानों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, कई हथियार मिले
Read Time:2 Minute, 51 Second

बिहार में दो मिनी बंदूक कारखानों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, कई हथियार मिले

मुंगेर, 1 अगस्त (बीएनटी न्यूज़)| बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चलाए जा रहे दो मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा कई हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए गए हैं।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे जे रेड्डी ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात आठ बजे डीआईयू टीम और जमालपुर थाना पुलिस ने मिलकर दौलतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार देसी पिस्तौल, चार मैगजीन, एक लाख 80 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी मो. खुर्शीद आलम और कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बगाची गांव निवासी गुंजन उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर डीआईयू टीम, जमालपुर थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर स्थित कई जगहों पर छापेमारी कर दो मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया गया।

यहां से एक देसी कट्टा, तीन गोली सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले हथियार बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर निवासी मोहम्मद नसीम के पुत्र मोहम्मद रजी अहमद और मोहम्मद जब्बार के पुत्र मोहम्मद चांद उर्फ सरिख परवेज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये तस्कर इन अवैध हथियारों की आपूर्ति किसे करते थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *