BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 07:25 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 जनवरी 2022, 12:42 PM IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
Read Time:2 Minute, 15 Second

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली, 12 जनवरी (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद गडकरी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। गडकरी ने स्वयं ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आ गया है। उन्होंने बताया कि सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वे होम क्वारंटाइन में हैं।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी ने अपने संपर्क में आए हुए सभी लोगों से अपने आप को आइसोलेट कर कोविड जांच करवाने का अनुरोध किया है। गडकरी फिलहाल कोरोना के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं।

देश में कोरोना के लगातर बढ़ रहे खतरे के बीच राजनीतिक दलों के नेता और केंद्रीय मंत्री भी लगातार कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने भी अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी स्वयं ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए तमाम लोगों से कोविड जांच करवा लेने की अपील की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *