BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:27 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

केंद्रीय राज्यमंत्री बोले, नदी जोड़ो परियोजना से ही देश में रुकेगी बाढ़ से तबाही

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 जुलाई 2021, 9:48 AM IST
केंद्रीय राज्यमंत्री बोले, नदी जोड़ो परियोजना से ही देश में रुकेगी बाढ़ से तबाही
Read Time:1 Minute, 59 Second

केंद्रीय राज्यमंत्री बोले, नदी जोड़ो परियोजना से ही देश में रुकेगी बाढ़ से तबाही

नई दिल्ली, 27 जुलाई(आईएएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि नदी जोड़ो परियोजना को सफलता दिलाकर ही देश में हर साल आने वाली बाढ़ से तबाही रोकी जा सकती है। उन्होंने महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बात कही है। आठवले ने महाराष्ट्र के कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्य और केंद्र सरकार से उचित मदद की मांग की है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने बाढ़ से हुई तबाही रोकने के लिए नदियों को जोड़ने की परियोजना की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि नदी जोड़ो प्रकल्प से ही देश के विभिन्न हिस्सों में हर साल आने वाली बाढ़ की घटनाओं को रोका जा सकता है। इस परियोजना को लेकर सरकार से भी बात करेंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री आठवले ने पहाड़ों पर बसे गांवों की एक्सपर्ट कमेटी से जांच कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा होना चाहिए। इससे पहाड़ पर बसे गांवों के लोगों को समय रहते सुरक्षित करने में आसानी होगी। अगर गांव खाली कराने की जरूरत होगी तो एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट पर समय रहते यह कार्य हो जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *