BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 08 मई 2025 09:48 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर उठाए सवाल, एनसीपी (एसपी) नेता काले बोले- ये सही समय नहीं
  2. भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्‍ली
  3. पाकिस्तान : लाहौर स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास सुनाई दी धमाके की आवाज
  4. एयर स्ट्राइक के बाद LoC पर पाकिस्तान ने की भीषण गोलीबारी
  5. आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
  6. ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान में दागी मिसाइलें
  7. ब्लैकआउट: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
  9. ‘कांग्रेस ने मुस्लिमों को धोखा दिया, देश के हक में है वक्फ संशोधन कानून’, रांची में बोले मौलाना साजिद रशीदी
  10. ऑपरेशन सिंदूर : एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी
  11. घरेलू विमानन कंपनियों की फ्रेश ट्रैवल एडवाइजरी जारी, 10 मई तक कुछ फ्लाइट्स रद्द
  12. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की दी जानकारी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा किया रद्द
  14. ऑपरेशन सिंदूर : जिस जगह हुई थी कसाब और हेडली की ट्रेनिंग, भारतीय सेना ने उन्हें मिट्टी में मिला दिया
  15. भारत की अंतरिक्ष यात्रा प्रतिस्पर्धा नहीं, ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर आधारित : पीएम मोदी

अयोग्य राज्य सरकार ने खाली किया खजाना, जनता त्रस्त : जयंत सिन्हा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 नवंबर 2020, 12:57 PM IST
अयोग्य राज्य सरकार ने खाली किया खजाना, जनता त्रस्त : जयंत सिन्हा
Read Time:3 Minute, 21 Second

अयोग्य राज्य सरकार ने खाली किया खजाना, जनता त्रस्त : जयंत सिन्हा

रांची, 25 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार को ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ की उपाधि देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हजारीबाग सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि दिशाहीन हेमंत सरकार ने खजाना खाली किया है और जनता त्रस्त है। रांची में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि, “अपनी अयोग्यता के कारण यह सरकार विफल है। सरकार द्वारा उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग नहीं किया गया।”

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय जहां स्वास्थ्य सुविधाओं व इंफ्रास्ट्रक्च र को सुदृढ़ करना चाहिए, जबकि सरकार इसके विपरीत पहले से जारी परियोजनाओं को भी लंबित छोड़ रही है।

उन्होंने कहा, “कोविड के दौरान, राज्य सरकार विशेष संसाधन जुटाने में विफल रही। इसके अलावा, उचित संसाधन जुटाए जाने की कमी, सीमित उधारी, विद्यमान ऋण क्षमता के उपयोग में असमर्थता भी महामारी से निपटने के क्रम में आर्थिक प्रतिक्रिया की कमी का कारण बनी।”

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रघुवर दास के राजग सरकार के दौरान, राजस्व प्राप्तियों में लगातार वृद्घि हुई थी। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि वित्त प्रबंधन की गाड़ी पटरी पर नहीं आई, तो राज्य और जनता बहुत तकलीफ में आ सकते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को महामारी की आपदा को अवसर में बदलते हुए वित्तीय क्षेत्र विस्तार और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करना चाहिए।

सिन्हा ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,000 करोड़ के कोविड फंड की घोषणा की। उत्तर प्रदेश ने आपदा को एक अवसर के रूप में परिवर्तित कर अपने संसाधनों को संचालित करने और त्वरित विकास को बल देने का काम किया है।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश ने विशेष पैकेज का निर्माण भी किया है, जिससे कंपनियों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा सके और राज्य को निवेश और उत्पादन के लिए चीन के विकल्प के रूप में तैयार किया जा सके।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *