BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 01:45 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

26 सितंबर से डोर टू डोर कैंपेन शुरू करेगी यूपी बीजेपी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 सितंबर 2021, 11:53 AM IST
26 सितंबर से डोर टू डोर कैंपेन शुरू करेगी यूपी बीजेपी
Read Time:3 Minute, 46 Second

26 सितंबर से डोर टू डोर कैंपेन शुरू करेगी यूपी बीजेपी

नई दिल्ली, 14 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक व्यापक मतदाता पहुंच कार्यक्रम के तहत भाजपा 26 सितंबर से भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ घर-घर जाकर प्रचार अभियान शुरू करेगी।

घर-घर जाकर प्रचार शुरू होने से पहले भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सूची लेकर लोगों के पास जाएंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होंगे।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि 26 सितंबर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को सामने लाने वाली सामग्री के साथ घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा, “यह तय किया गया है कि अभियान के दौरान राज्य के सभी घरों तक पहुंच बनाई जाएगी और हमारे कार्यकर्ता मतदाताओं को राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे। राज्य के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे।”

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि घर-घर जाकर प्रचार के दौरान भाजपा अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए मतदाताओं से आमने-सामने संबंध स्थापित करने की कोशिश करेगी।

पार्टी ने यह भी तय किया है कि घर-घर जाकर प्रचार करने से पहले भाजपा विधायक 20 सितंबर को मतदाताओं को अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए विकास के बारे में बताएंगे। उन्होंने पिछले साढ़े चार साल में जो विकास कार्य किए हैं और अपने निर्वाचन क्षेत्र में अन्य उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके बारे में विस्तृत तरीके से लोगों को बताया जाएगा।

अपनी चुनावी तैयारियों के तहत, भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई ने कम से कम 1.5 करोड़ नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए सदस्यता अभियान सहित कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक 21 सदस्यीय समिति के पास यह जिम्मेदारी होगी। राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार 19 सितंबर को 27,700 शक्ति केंद्र (छह से सात मतदान केंद्रों का समूह) और ब्लॉक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। योगी सरकार के सफतलापूर्वक साढ़े चार साल पूरे होने पर इसे एक भव्य उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा।

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “चुनाव की तैयारी के तहत कई कार्यक्रमों के जरिए हम हर व्यक्ति से संपर्क करने के लक्ष्य के साथ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *