BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 12:24 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को जल्द ही भरा जाएगा : धर्मेंद्र प्रधान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 नवंबर 2021, 3:56 PM IST
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को जल्द ही भरा जाएगा : धर्मेंद्र प्रधान
Read Time:3 Minute, 40 Second

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को जल्द ही भरा जाएगा : धर्मेंद्र प्रधान

 

नई दिल्ली, 9 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों एवं गैर शिक्षक पदों को भरने के काम में तेजी लाएगा। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिक्त पड़े हुए पदों को जल्द ही भरा जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कह कि इलाहाबाद महर्षि भारद्वाज की तपोभूमि है। यह चंद्रशेखर आजाद की बलिदान भूमि है।उन्होंने यह बात विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान कही। सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह बेहद गरिमापूर्ण और भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ।

 

दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक सीनेट भवन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

 

इस दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज और यू-टयूब चैनल पर भी किया गया। विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद और कार्य परिषद के समस्त सदस्य भी इस दौरान उपस्थित रहे ।

 

दीक्षांत समारोह में शैक्षिक सत्र 2018-19 तथा 2019-20 के मेधावी छात्र और छात्राओं को 264 पदक और 550 को पीएचडी की उपाधि दी गई।

 

मुख्य अतिथि के तौर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रयागराज से उनका अनोखा संबंध है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार वे किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

 

उन्होंने नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ समाजोपयोगी शोध भी वक्त की जरूरत है। सिर्फ रिसर्च जनरल के लिए शोध न किया जाए , बल्कि ऐसे शोध पर जोर दिया जाए जिससे समाज का हित हो।

 

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय चेयर की स्थापना की भी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह , नंद गोपाल नंदी, प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी , फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल इत्यादि भी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *