BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 09:51 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण त्रिपुरा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम माणिक साहा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 अगस्त 2023, 12:13 PM IST
महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण त्रिपुरा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम माणिक साहा
Read Time:3 Minute, 41 Second

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण त्रिपुरा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को रक्षा बंधन के अवसर पर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। महिलाओं के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कानून के अनुसार, सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

रक्षा बंधन के अवसर पर यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी लेन स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार त्रिपुरा की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सभी पहलुओं में मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा, ”एक भाई के रूप में ‘मैं महिलाओं की भलाई सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हूं, जिसमें महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाना शामिल है।”

राज्य सरकार महिलाओं की समस्याओं का पूरी तरह से समाधान कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के विकास की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में महिलाएं भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के शासन में बेहतर कल्याण की भावना का अनुभव कर रही हैं।

उन्‍होंने कहा, राज्य के भीतर अफसोसजनक रूप से छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन इन घटनाओं के जवाब में की गई कार्रवाई की तत्परता का पता लगाना महत्वपूर्ण है। सरकार घरेलू हिंसा, बलात्कार या महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध की स्पष्ट रूप से निंदा करती है।

सीएम साहा का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी प्रावधान, तत्काल और कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा बढ़ाने के हमारे प्रयासों के तहत रणनीतिक रूप से शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री को राखी बांधने वाली प्रमुख महिलाओं में त्रिपुरा विधानसभा की मुख्य सचेतक कल्याणी रॉय, विधायक अंतरा सरकार देब, मीना रानी सरकार और स्वप्ना मजूमदार, इनके अलावा भाजपा की राज्य महासचिव पपिया दत्ता और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य इकाई प्रमुख झरना देबबर्मा शामिल थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *