BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:35 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

येदियुरप्पा इस्तीफे की अफवाहों के बीच नड्डा-शाह-राजनाथ से मिले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 जुलाई 2021, 2:12 PM IST
येदियुरप्पा इस्तीफे की अफवाहों के बीच नड्डा-शाह-राजनाथ से मिले
Read Time:4 Minute, 8 Second

येदियुरप्पा इस्तीफे की अफवाहों के बीच नड्डा-शाह-राजनाथ से मिले

नई दिल्ली, 18 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने यहां शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले। नड्डा से मुलाकात से पहले कर्नाटक में संभावित बदलावों के बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा, “ये सब अफवाहें हैं। कल मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और राज्य के विकास पर चर्चा की। मैं अगले महीने के पहले सप्ताह में दिल्ली वापस आ रहा हूं। ऐसी खबरों का कोई मूल्य नहीं है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दिया है, येदियुरप्पा ने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं।”

भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर इस्तीफे की बात से इनकार किया। येदियुरप्पा ने नड्डा से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजी से मुलाकात की। कर्नाटक में 2023 के आम चुनावों से पहले पार्टी की संभावनाओं को और मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।”

बाद में उन्होंने रक्षामंत्री से मुलाकात की और राज्य में रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में बात की। सिंह के साथ बैठक के बाद, उन्होंने फिर से ट्वीट किया, “आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलकर खुशी हुई। हमने कर्नाटक में स्वदेशी एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की।”

फिर जब वह शाह से मिले, तो उन्होंने कहा, “हमने कर्नाटक के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने (शाह ने) कर्नाटक में सत्ता में वापस आने के लिए काम करने के लिए कहा। उन्होंने राज्य से अधिक लोकसभा सीटें जीतने के लिए भी तेजी से काम करने को कहा।”

शुक्रवार को येदियुरप्पा दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा था कि उन्हें राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की जानकारी नहीं है।

येदियुरप्पा ने कहा, “मैं इसके बारे में नहीं जानता। आपको (मीडिया) मुझे बताना चाहिए।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की नई दिल्ली की यात्रा राज्य इकाई में उनके खिलाफ बढ़ती आवाजों की पृष्ठभूमि में हुई है। पार्टी के पदाधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी के भीतर बहुत सारे विरोध हैं। येदियुरप्पा और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसी बातें चल रही हैं कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होने की संभावना है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *