BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:12 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

योगी मिले पीएम मोदी से, यूपी के नए कैबिनेट पर हुई चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2022, 6:08 PM IST
योगी मिले पीएम मोदी से, यूपी के नए कैबिनेट पर हुई चर्चा
Read Time:3 Minute, 19 Second

योगी मिले पीएम मोदी से, यूपी के नए कैबिनेट पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 14 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी और आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के नतीजों और उत्तर प्रदेश में नए मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की।

करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “आज योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात हुई। मैंने उन्हें यूपी चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। पिछले 5 साल में उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास किया। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वह राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

सूत्रों ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री को न्योता दिया है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के नतीजे और उत्तर प्रदेश में नए मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की।

इससे पहले आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की और कैबिनेट गठन पर चर्चा की। आदित्यनाथ ने हालांकि संतोष के साथ मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात करार दिया, लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि नए मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा हुई। आदित्यनाथ और संतोष की मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में मुख्य एजेंडा नए मंत्रिमंडल का गठन है। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “नए मंत्रिमंडल के गठन में सामाजिक समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शपथ ग्रहण की तारीख को अंतिम रूप देने के साथ केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस पर चर्चा की जाएगी।”

पता चला है कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद संभावित मंत्रियों की संभावित सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *