BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 10 मई 2025 02:36 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जय शाह ने कहा, ‘आतंकवाद से हमारे देश की रक्षा करने के लिए हम अपने सशस्त्र बलों को सलाम करते हैं’
  2. प्रसारणकर्ता ने कहा कि उचित समय पर आईपीएल आयोजन को वापस लाने के लिए बीसीसीआई के साथ मिलकर काम करेंगे
  3. बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया (लीड-2)
  4. पंजाब में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार के बड़े फैसले, एंटी-ड्रोन सिस्टम और ‘फरिश्ते योजना’ लागू
  5. जम्मू समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट, तेज धमाकों की आवाजें; सीएम अब्दुल्ला की लोगों से घरों में रहने की अपील
  6. दिल्ली : जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
  7. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
  8. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में रांची में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना को किया सैल्यूट
  9. हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार : मनोज सिन्हा
  10. पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर 300-400 ड्रोन दागे, सेना ने नाकाम किया : विदेश मंत्रालय
  11. पठानकोट में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले की कहानी, स्थानीय लोगों की जुबानी
  12. ‘हमारी चर्चा आतंकवाद का मुकाबला करने पर केंद्रित थी’, डेविड लैमी से बातचीत के बाद बोले जयशंकर
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  14. ऑपरेशन सिंदूर : मोदी सरकार में भारत की एयर डिफेंस सिस्टम अभेद्य, आक्रामता से कांप रहे दुश्मन
  15. ऑपरेशन सिंदूर : राष्ट्रीय संकट की घड़ी में संपूर्ण देश सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा : आरएसएस

योगी का कांग्रेस की नाकामियों पर हमला, बोले- देवभूमि में कोई जगह नहीं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 नवंबर 2022, 8:15 AM IST
योगी का कांग्रेस की नाकामियों पर हमला, बोले- देवभूमि में कोई जगह नहीं
Read Time:6 Minute, 13 Second

योगी का कांग्रेस की नाकामियों पर हमला, बोले- देवभूमि में कोई जगह नहीं

कुल्लू/मंडी/ऊना, 11 नवंबर (बीएनटी न्यूज़)| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। मैं भारत की आत्मा मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण व बाबा विश्वनाथ की भूमि उत्तर प्रदेश से आया हूं। कहा कि यहां पर कांग्रेस की नाकामियों के लिए कोई जगह नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी हिमाचल में अलग अलग विधानसभा में संबोधित कर रहे थे। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का तेजी से निर्माण हो रहा है। 500 वर्षों से आपकी अभिलाषा और देश का संघर्ष पीएम मोदी के ²ढ़संकल्प की बदौलत पूरा हो रहा है। 2023 के अंत में रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत विकसित व सुरक्षित बन गया है। हिमाचल के रणबांकुरों ने सीमा की सुरक्षा में प्राणों की बाजी लगा दी। अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने से भारत के जवानों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया गया।

सीएम ने कहा कि हिमाचल का सौभाग्य है कि पीएम मोदी इसे दूसरा घर मानते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी यहीं के सपूत हैं, इसलिए आपकी भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यह पहली बार हुआ है कि डबल इंजन की सरकार के कारण हर अन्नदाता को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। हिमाचल में हर घर नल की योजना साकार हो रही है। हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। कोरोना में फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन व 80 करोड़ लोगों को राशन मिला। कांग्रेस की सरकार होती है तो यह सब नहीं होता। यदि दिल्ली से सरकार भेजती भी तो कांग्रेस यह सब चटकर जाती। राजीव गांधी ने भी कहा था कि दिल्ली से 100 रुपये भेजता हूं, नीचे 10 रुपये पहुंचता है।

बल्ह विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी व विधायक इंद्र सिंह गांधी के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि देश व हिमाचल में एक जैसी पार्टी होने के कारण बुलेट ट्रेन की तरह विकास हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। दुनिया की किसी भी समस्या का समाधान भारत के बिना असंभव है। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्ष तक भारत पर राज किया, आज उसे पछाड़कर भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। आज भारत की सीमा पर अतिक्रमण किया तो हिमाचल के वीर बांकुरे दुश्मन की सीमा में घुसकर एयर व सर्जिकल स्ट्राइक कर छक्के छुड़ा देंगे। नया भारत बिना रुके, डिगे व झुके विकास की यात्रा को बढ़ाता है।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए पंच प्रण की बात कही थी। यह विकसित भारत के निर्माण, विरासत के सम्मान, गुलामी के अंश को समाप्त करने, राष्ट्रीय एकता व एकीकरण तथा हर नागरिक को देश व समाज के प्रति कर्तव्य के बोध को लेकर है। सीएम ने कहा कि भारत विकसित होगा तो हर नागरिक की आय बढ़ेगी, खुशहाली व रोजगार मिलेंगे। अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ, केदारपुरी का पुनरुद्धार व महाकाल में महालोक का निर्माण भी विरासत का सम्मान है।

नाचन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2012 से 17 और 17से 22 तक विनोद कुमार पर विश्वास किया। अब मैं फिर अपील करने आया हूं कि आप 22 से 27 तक भी उनपर विश्वास करेंगे। देश में आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। संकट के समय नागरिकों के साथ सरकार को कैसे रहना चाहिए, कोरोना काल में आपने देखा होगा। हिमाचल नई ऊंचाइयों पर चढ़ रहा है। हिमाचल के बिलासपुर में एम्स बन गया। हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जब कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती तो उसे वोट क्यों देना।

योगी ने कहा कि गगरेट विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी व विधायक राजेश ठाकुर मां चिंतपूर्णी के पावन धाम को नमन करता हूं। कांग्रेस ने जिस देश को 55 वर्ष में पिछलग्गू बना दिया था, मोदी ने उसे 8 वर्ष में अग्रणी बना दिया है। भाजपा के लिए 135 करोड़ जनता ही परिवार है, जबकि कांग्रेस के लिए उनका कुनबा ही परिवार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *