BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:23 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

अमित शाह को बचाने के लिए हुई साजिश, धक्का-मुक्की मामले पर बोली प्रियंका गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 दिसंबर 2024, 10:13 PM IST
अमित शाह को बचाने के लिए हुई साजिश, धक्का-मुक्की मामले पर बोली प्रियंका गांधी
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को बचाने के लिए साजिश हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि वह यहां खड़े होकर ‘जय भीम’ के नारे लगाकर दिखाएं।

दरअसल, संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई। भाजपा ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धक्का देने से दोनों सांसदों को चोट लगी है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा को इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और भाजपा पर ही आरोप लगा दिया।

धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी बीआर अंबेडकर की फोटो लेकर शांति पूर्वक ‘जय भीम’ के नारे को बोलते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम इतने दिनों से साइड में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो भी आ रहा है, जा रहा है, उसके लिए पूरा रास्ता है। इन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया, धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की। अमित शाह को बचाने के लिए ये साजिश हुई है।”

उन्होंने कहा, ”मेरे सामने मल्लिकार्जुन खड़गे को जमीन पर गिराया गया। उसके बाद सीपीएम के सांसद को धक्का मारा, वो खड़गे के ऊपर गिरे। मुझे लगा उनकी टांग टूट गई होगी या कुछ और हुआ होगा। चेहरे से दिख रहा था कि उनको चोट लगी, फिर कहीं से उनके लिए कुर्सी ढूंढकर लाए। हम यहां पर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं, आज तक कुछ नहीं हुआ है, ये सब साजिश है। इनसे हमने पूछा अगर आप अंबेडकर जी को चाहते हैं तो ‘जय भीम’ बोलें। इनके मुंह से ‘जय भीम’ का नारा क्यों नहीं निकल सकता? हम लोग अपने संविधान के लिए लड़ते रहे। मैं भाजपा सांसदों को चैलेंज करती हूं, यहां खड़े होकर ‘जय भीम’ बोलें।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *