BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:26 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 नवंबर 2024, 9:26 PM IST
अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को सोमवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कई बार उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। पहले तो हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली।

केंद्र सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद लोकेश शर्मा पर यह मामला दर्ज हुआ। क्राइम ब्रांच अभी इस मामले की जांच कर रही है।

लोकेश शर्मा पर फोन टैपिंग की सीडी मीडिया में लीक करने का आरोप है। आज भी उन्हें क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लोकेश शर्मा ने खुद इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

वह क्राइम ब्रांच के समक्ष मामले में अपनी भूमिका से साफ इनकार कर चुके हैं। उन्होंने बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने जो उन्हें ऑडियो दिया था। उन्होंने बस उसे आगे भेजा। इसके अलावा पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

लोकेश शर्मा ने कहा कि वह पहले भी इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच का सहयोग कर रहे थे और आगे भी करते रहेंगे। आगे जो भी जांच होगी, उसमें वह सकारात्मक भूमिका ही निभाएंगे। इसके अलावा, इस संबंध में जो भी साक्ष्य हैं, उसे वह आगे सौंप चुके हैं।

लोकेश शर्मा ने हाल ही में एफआईआर निरस्त करने की मांग वाली अपनी याचिका हाई कोर्ट से वापस ले ली थी। लोकेश शर्मा ने कहा था कि 25 सितंबर को पूछताछ के दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया था। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में सबूत भी सौंप दिए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *