BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 26 मार्च 2025 01:29 AM
  • 26.76°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया आम बजट, 10 प्वाइंट्स में जानें किसे मिला क्या?
  2. लालू यादव की ‘इफ्तार पार्टी’ से कांग्रेस नेता नदारद, जेडीयू ने कहा- उनके कर्मों में कोई भागीदार नहीं बनना चाहता
  3. दिल्ली के बजट में कुल व्यय 31.5 प्रतिशत बढ़ा, पूंजीगत व्यय दोगुना होकर 28,000 करोड़ रुपये हुआ
  4. दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा सरकार पेश करेगी बजट
  5. 2014 में क्यों टूटा था शिवसेना-भाजपा का गठबंधन? सीएम फडणवीस ने किया खुलासा
  6. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन
  7. कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाकर मुस्लिमों का कर रही तुष्टिकरण : बाबूलाल मरांडी
  8. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए मिले सुझावों पर जताई प्रसन्नता
  9. केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन, भत्ते और पेंशन में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
  10. चुनाव में जनता एनडीए को थमाएगी झुनझुना : कन्हैया कुमार
  11. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश
  12. महिला सुरक्षा को लेकर सपा सांसदों का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  13. राजीव चंद्रशेखर चुने गए केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई
  14. कर्नाटक : तुमकुर में भाजपा का सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
  15. आईपीएल 2025 : डीसी की एलएसजी पर एक विकेट से रोमांचक जीत

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 12:23 AM IST
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’
Read Time:3 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय इंदिरा भवन में शन‍िवार को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन और पूर्व सांसद उदित राज, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन में असंगठित कामगारों और कर्मचारियों के अधिकारों पर चर्चा की गई और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के संकल्प को दोहराया गया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “राहुल गांधी जी का सपना था कि असंगठित कामगारों के लिए कांग्रेस काम करें। आज हम इस दिशा में एक कदम और बढ़ रहे हैं। पूरे देश के असंगठित कामगार इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं और हम यह चर्चा कर रहे हैं कि हम उनके लिए कैसे बेहतर कार्य कर सकते हैं।”

पूर्व सांसद उदित राज ने सम्मेलन में कहा, “हमारा यह कार्यक्रम असंगठित कामगारों के लिए है। इस देश में 50 करोड़ असंगठित कामगार हैं, जिनकी समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। कांग्रेस के शासन में उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद उन योजनाओं को हटा दिया गया।”

उदित राज ने यह भी कहा कि आज की स्थिति में असंगठित कामगारों का शोषण बढ़ गया है, और उनका वेतन भी निर्धारित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को गंभीरता से उठाएगी और असंगठित कामगारों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “उदित राज ने असंगठित कामगारों के लिए बहुत मेहनत की है। वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी अपील पर लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो जाते हैं। यदि रामलीला मैदान में कोई भी व्यक्ति भीड़ इकट्ठा कर सकता है तो वह उदित राज हैं। उनका यह योगदान असंगठित कामगारों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण है।”

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि भारत में लगभग 50 करोड़ असंगठित मजदूर हैं, जिनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा, “महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं और प्राइवेट स्कूलों में भारी फीस देनी पड़ती है। सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं न के बराबर हैं। इस स्थिति में असंगठित कामगारों का शोषण हो रहा है।”

सम्मेलन में देशभर से आए असंगठित कामगारों और कर्मचारियों ने इस दिशा में पार्टी के प्रयासों का समर्थन किया और अपने लिए न्याय की उम्मीद जताई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *