BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 01:07 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  2. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  3. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  4. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  5. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  6. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  7. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  8. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  9. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  10. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  11. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  12. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  13. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  14. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  15. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश

अस्वस्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार असुरक्षित : पवन खेड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 11:13 PM IST
अस्वस्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार असुरक्षित : पवन खेड़ा
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य विपक्षी दलों के लिए एक मुख्य मुद्दा होने जा रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। वहीं, इस कड़ी में अब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पटना पहुंचकर दावा कर दिया है कि नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मैदान में उतर रही है।

रविवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में बहुत उथल-पुथल है और यह स्पष्ट है कि जब इतनी अशांति होती है, तो लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार अब बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य एक चिंता का विषय है। उनके बेहतर स्वास्थ्य की हम कामना करते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और बिहार की जो स्थिति है, उसे देखते हुए चिंता बढ़ जाती है। अस्वस्थ मुख्यमंत्री के हाथों में बिहार कितना सुरक्षित है यह एक गंभीर सवाल है।

बिहार में पलायन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिससे बिहार के स्वाभिमान को चोट पहुंची है। नौकरी की तलाश में बिहार के लोगों को पलायन करना पड़ता है। बिहार के पास संसाधन है, जिसके दम पर बिहार के लोग यहां पर रहकर काम कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे प्रदेश के लोगों को भी यहां पर नौकरी दी जा सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार सत्याग्रह और क्रांतियों का जनक है। लेकिन आज बिहार के लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं। यहां के नौजवानों में हुनर की कोई कमी नहीं है, पर उनके हुनर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। सीएजी की रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार के बच्चों में कुपोषण बढ़ता जा रहा है। बिहार के सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। बिहार के आधे से ज्यादा अस्पतालों में स्टाफ और डॉक्टरों की कमी है। बिहार हमेशा देश को दिशा दिखाता है, इस बार भी दिशा दिखा सकता था, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री के कारण वो चूक गया। अब बिहार को बदलना है, तो बिहार की सरकार को बदलना है। ‘सरकार बदलो-बिहार बदलो’ ये नारा हम यहां से दे रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *