BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 07:16 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

आज की परिस्थिति में तेजस्वी यादव ही बिहार की जनता के लिए एकमात्र सीएम चेहरा : मनोज झा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 10:28 AM IST
आज की परिस्थिति में तेजस्वी यादव ही बिहार की जनता के लिए एकमात्र सीएम चेहरा : मनोज झा
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुलकर बात करते हुए रविवार कहा कि आज जो परिस्थितियां हैं, उनमें तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा हैं। वह चाहकर भी इसे छोड़ नहीं ससकते हैं क्योंकि बिहार की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। यह नरेटिव घर-घर पहुंच गया है। आज बिहार की जनता मानती है कि नौकरी मतलब तेजस्वी यादव।

राजद नेता मनोज झा ने आगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान ‘क्राइम कैपिटल’ पर कहा कि आज देश के लिए बिहार चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने कहा, यह चिंता का विषय है। अभी विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के ‘एक्स’ हैंडल को देख लीजिए, जहां-जहां उन्होंने दौरा किया। हाल ही में मुजफ्फरपुर गए थे, इसके बाद कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचता है। आज देश के लिए बिहार चिंता का विषय बन गया है। जब कोई राज्य सामूहिक चिंता का विषय होता है, तो उसे खारिज करने से बेहतर है कोर्स करेक्शन किया जाए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार यही संदेश दे रहे हैं।”

इधर, राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने को लेकर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि राहुल गांधी ने जो लेख लिखा, वह तथ्य और प्रमाण के साथ लिखा। चुनाव आयोग को हमेशा याद रखना चाहिए कि उनका काम है स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष शब्द बहुत मायने रखते हैं। उस दृष्टिकोण से चुनाव आयोग को अपनी गरिमा बचाने के लिए प्रोएक्टिव कदम लेना चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग जैसी धांधली का आरोप लगाया। राहुल गांधी के इस आरोप के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के दावों को चुनाव आयोग ने बेतुका बताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *