BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 11:31 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है : संजय राउत
  2. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  3. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  4. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  5. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  6. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  7. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  8. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  9. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  10. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  11. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  12. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  13. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  14. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  15. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

‘आप’ के तीन दिग्गजों पर था भ्रष्टाचार का आरोप, ले गई थी पुलिस, तीनों हारे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 3:49 PM IST
‘आप’ के तीन दिग्गजों पर था भ्रष्टाचार का आरोप, ले गई थी पुलिस, तीनों हारे
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए जोर का झटका है। हैट्रिक की कोशिश में पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। वहीं भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ चली है। दिल्ली की 13 हॉट सीट्स ऐसी थीं जिन पर सबकी निगाहें टिकी थीं। इनमें से ज्यादातर पर आप मुंह के बल गिरी है। जनता ने उन तीन दिग्गजों को भी खारिज किया जो आप का बड़ा चेहरा माने जाते रहे। सत्येंद्र जैन, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया वो नाम हैं जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, जेल गए और चुनाव में भी मात मिली।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से शकूरबस्ती, जंगपुरा और नई दिल्ली पर सबकी निगाहें जमी थीं। आप कैबिनेट के तीन बड़े नाम यहां से लड़े, लेकिन नतीजे इनके पक्ष में नहीं आए। शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन को 35,871 वोट मिले, उन्हें 20,998 मतों से मात मिली। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया। उन्हें 56,869 मत प्राप्त हुए हैं।

मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से टिकट थमाया गया, लेकिन वो उसे भी नहीं बचा पाए। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को 38,184 वोट मिले और भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह को 38,859 वोट मिले। वो 675 वोटों से पिछड़ गए। सिसोदिया पर कथित शराब घोटाले नीति में शामिल होने का आरोप था।

वहीं पार्टी को सबसे बड़ा झटका पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की हार से लगा है। उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। 4,000 से भी ज्यादा मतों से उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है।

तीनों ही जेल गए थे और तीनों को जनता ने नकार दिया। वहीं आतिशी, जो लगभग तीन महीने सीएम रहीं, वो पिछड़ते-पिछड़ते बाजी अपने नाम कर गईं। उन्होंने रमेश बिधूड़ी को तकरीबन 3,000 मतों से मात दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *