BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 11:16 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 नवंबर 2024, 12:14 AM IST
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Read Time:4 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा, “इंदिरा गांधी शक्ति और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति थीं। उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बाधाओं को तोड़ा और भारत के भविष्य को आकार दिया। हम इंदिरा गांधी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता है।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “करोड़ों भारतीय ‘भारत की लौह महिला’ इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे, क्योंकि वह आजीवन संघर्ष, साहस और गतिशील नेतृत्व की प्रतिमूर्ति थीं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ योगदान दिया। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “दादी साहस और प्रेम दोनों की मिसाल थीं। उनसे मैंने सीखा है कि असली ताकत राष्ट्रहित के मार्ग पर निडर होकर चलना है। उनकी यादें मेरी ताकत हैं, जो मुझे हमेशा रास्ता दिखाती हैं।”

वहीं कांग्रेस महासचिव ने प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक्स पर एक मार्मिक संदेश साझा किया, जिसमें भारत के आदिवासी समुदायों के साथ इंदिरा गांधी के संबंधों पर प्रकाश डाला गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धासुमन।”

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मेरी सच्ची श्रद्धांजलि। उनका जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा है, क्योंकि वह भारतीय इतिहास में भारत की सबसे सफल प्रधानमंत्रियों में से एक थी। चुनौतियों का डटकर सामना करने, सर्वोच्च राष्ट्रीय हित के लिए लड़ने की उनकी प्रवृत्ति, और भारत के प्रत्येक नागरिक की मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक विशेष नेता बनाती है। आज भी करोड़ों भारतीय उनके कार्यकाल को याद करते हैं और हमारे समाज में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देते है। हम उनके सपनों का भारत बनाने का संकलेप लेते है, जहां एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील समाज का उनका सपना पूरा होगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *