BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 06:43 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता
  2. ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्यु कुंभ’
  3. नया सीईसी चुनने का निर्णय अपमानजनक और गलत : राहुल गांधी
  4. ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
  5. सैम पित्रोदा के ‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान से कांग्रेस का किनारा
  6. ‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना
  7. ‘चीन पर सैम पित्रोदा का बयान, गलवान के शहीदों का अपमान’ : सुधांशु त्रिवेदी
  8. डीएफआई प्रेसिडेंट ने उठाया राहुल गांधी के वीडियो पर सवाल, बताया 2021 में ही केंद्र सरकार ने पहचान ली थी ड्रोन की अहमियत
  9. चीन दुश्मन नहीं, भारत को बदलना होगा नजरिया : सैम पित्रोदा
  10. दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी कांपी धरती, घबराए लोग
  11. दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
  12. नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें
  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ पर जताया दुख
  14. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए जमा भीड़ में मची भगदड़, 15 की मौत
  15. कुंभ जाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे यात्री, घुटन के कारण कई लोग बेहोश

उत्तर प्रदेश : अमेठी दौरे पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, कई स्थानों का किया निरीक्षण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2025, 11:22 PM IST
उत्तर प्रदेश : अमेठी दौरे पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, कई स्थानों का किया निरीक्षण
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अमेठी पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और स्थानीय सुविधाओं का जायजा लिया।

अपर्णा यादव ने सबसे पहले वृद्धाश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि वृद्धजनों को समय पर पेंशन मिल रही है और सरकार उनकी देखभाल के लिए लगातार काम कर रही है। अपर्णा यादव ने आश्रम में एक रास्ते की खराब स्थिति की ओर भी इशारा किया और कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाएंगी, ताकि आने वाले समय में मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने एमएनसीयू वार्ड और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और अस्पताल की सेवाओं का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों को दवाइयों की किट भी वितरित की।

दौरे के अंतिम चरण में अपर्णा यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, गौरीगंज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्रों की सुविधाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

अपर्णा यादव ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि यह उनका अमेठी का दूसरा निरीक्षण था। वृद्धाश्रम में पेंशन वितरण की प्रक्रिया संतोषजनक है। वहीं, अस्पताल और विद्यालयों में भी सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक पुण्य का काम है और सभी को इसमें शामिल होना चाहिए।

चिकित्सा क्षेत्र पर बात करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि सभी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई लिखनी चाहिए, ताकि मरीजों को सस्ती और प्रभावी दवाएं मिल सकें।

इस दौरे से अपर्णा यादव ने अमेठी की विभिन्न सरकारी सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और भविष्य में सुधार की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *