BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:53 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

उत्तराखंड के रुड़की में राजनीतिक रंजिश में गोलीबारी के बाद पूर्व विधायक हिरासत में

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 11:59 PM IST
उत्तराखंड के रुड़की में राजनीतिक रंजिश में गोलीबारी के बाद पूर्व विधायक हिरासत में
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

रुड़की। सोशल मीडिया पर जुबानी जंग के बाद आज शिक्षा नगरी रुड़की में एक खौफनाक माहौल बन गया जब हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया। हालांकि उमेश कुमार अपने कार्यालय पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने प्रणव सिंह को हिरासत में ले लिया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थको के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर कई राउंड गोलियां फायर करते दिख रहे हैं। वीडियो में आगे पूर्व विधायक गालियां देते हुए वर्तमान विधायक उमेश कुमार को बाहर निकलने की धमकी देते हैं।

घटना के बाद उमेश कुमार के हजारों समर्थक उनके कार्यालय पहुंच गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। इसके बाद एक अन्य वीडियो में वर्तमान विधायक हाथ में असलहा लिए चिल्लाते दिख रहे हैं। उस वीडियो में आसपास लोगों की बहुत भीड़ भी दिखाई दे रही है। साथ ही पुलिस बल की भारी मौजूदगी भी दिख रही है। इस वीडियो में पुलिस विधायक को पकड़ लेती है और आगे नहीं जाने देती।

हालांकि इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब वह पुलिस की गाड़ी में बैठ कर जा रहे थे तो मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। वह इसके खिलाफ लड़ेंगे।

घटना के बाद विधायक उमेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का वादा किया है, और अगर कार्रवाई नहीं होती तो वह अपने समर्थकों के साथ आगे की रणनीति तय करेंगे।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पूर्व में खानपुर से विधायक रह चुके हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने घटना का संज्ञान लिया और एसएसपी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पुराना विवाद है। बीते विधानसभा चुनाव में भी उमेश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर प्रणव सिंह चैंपियन को हराकर चुनाव जीता था। अब इस फायरिंग के बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद और भी गहरा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *