BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 03:44 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ किताब का विमोचन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर है आधारित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मई 2025, 10:49 PM IST
उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ किताब का विमोचन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर है आधारित
Read Time:3 Minute, 28 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लखनऊ दौरे के दौरान तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता तैयारियां की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति धनखड़ आज साढ़े पांच घंटे लखनऊ में बिताएंगे। उनका विमान गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड होगा और इसके बाद 11:10 बजे एयरपोर्ट से उनका काफिला एकेटीयू के लिए रवाना होगा। एकेटीयू से उपराष्ट्रपति धनखड़ दोपहर 1:30 बजे राजभवन के लिए रवाना होंगे। शाम में वह करीब 5:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित यह पुस्तक उनके संघर्ष, प्रशासनिक अनुभवों और सामाजिक योगदान के बारे में बताती है। राज्यपाल की आत्मकथा “चुनौतियां मुझे पसंद हैं” न केवल पाठकों को प्रेरणा देगी, बल्कि युवाओं के लिए मार्गदर्शक भी बनेगी।

राज्यपाल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को इस पुस्तक में समाहित किया गया है। सामान्य राजनीतिक कार्यकर्ता से लेकर गुजरात की महिला मंत्री और उसके बाद मुख्यमंत्री और सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने तक संघर्षों को इसमें बताया गया है।

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा, पार्किंग, आपात सेवाओं, स्वच्छता और मीडिया के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उच्च स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और विजिटर्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के मद्देनजर रात 12 बजे से 1 मई को कार्यक्रम समाप्ति तक भारी और बड़े कॉमर्शियल वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *