BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:02 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

एलजी मनोज सिन्हा ने ब्रिक्स यूथ काउंसिल एंटरप्रेन्योरशिप रनअप कार्यक्रम का किया उद्घाटन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 10:32 PM IST
एलजी मनोज सिन्हा ने ब्रिक्स यूथ काउंसिल एंटरप्रेन्योरशिप रनअप कार्यक्रम का किया उद्घाटन
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नगरोटा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को आईआईएम जम्मू में ब्रिक्स यूथ काउंसिल एंटरप्रेन्योरशिप रनअप कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था। साथ ही विचारों के आदान-प्रदान और ब्रिक्स देशों के बीच उद्यमशीलता और सहयोग को बढ़ावा देना है।

जम्मू-कश्मीर के 50 से अधिक स्टार्टअप ने पर्यटन, खाद्य तकनीक, कृषि तकनीक, सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी, हर्बल सौंदर्य प्रसाधन, एआई जैसे क्षेत्रों में अपने नवाचारों और उत्पादों का प्रदर्शन किया।

आईआईएम जम्मू में ब्रिक्स यूथ काउंसिल एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई उद्योग स्थापित किए गए हैं, और कई और स्थापित होने वाले हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जम्मू और कश्मीर के युवा शीर्ष उद्यमी के रूप में उभरें और भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दें। भारत अतीत में वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में जाना जाता था और अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। भारत अपने इनोवेशन सिस्टम को साबित करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ चुका है। स्टार्टअप की दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद हम तीसरे स्थान पर हैं।

एलजी मनोज सिन्हा ने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए इसे भारत के शैक्षिक और तकनीकी भविष्य को आकार देने के लिए एक क्रांतिकारी रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि एनईपी हमारा मार्गदर्शक है और यह हमारी शिक्षा प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवाचार को बढ़ावा देने और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए शैक्षिक संस्थानों और उद्योगों के बीच तालमेल आवश्यक है, जो भारत को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *