BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:52 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  2. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  3. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  4. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  5. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  6. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  7. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  8. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  9. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  10. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  11. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  12. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  13. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  14. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला

कर्नाटक : कांग्रेस नेता केएन राजन्ना के बेटे राजेंद्र भी हुए थे हनीट्रैप का शिकार, खुद किया खुलासा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2025, 12:47 AM IST
कर्नाटक : कांग्रेस नेता केएन राजन्ना के बेटे राजेंद्र भी हुए थे हनीट्रैप का शिकार, खुद किया खुलासा
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार के मंत्री के.एन. राजन्ना ने विधानसभा में कहा कि उन्हें हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास किया गया। उनके इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है। इसी बीच, उनके बेटे राजेंद्र राजन्ना ने कहा है कि उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई थी।

राजेंद्र राजन्ना ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने और अपने पिता के हनीट्रैप का शिकार होने की बात कही है। राजेंद्र ने बताया कि यह मामला काफी पहले शुरू हुआ था, जब उन्हें फोन और वीडियो कॉल्स के माध्यम से संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस पर पहले चुप्पी साधे रखी और इस बारे में बात नहीं की, लेकिन जब मामला विधानसभा में सामने आया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की।

राजेंद्र राजन्ना ने कहा, “मैं और मेरे पिता हनीट्रैप का शिकार हुए हैं। यह मामला कई महीनों से चल रहा था। शुरुआत फोन कॉल्स और वीडियो कॉल्स से हुई थी। हमने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन आज जब यह मामला विधानसभा में उठा, तो मैंने इस पर बात करने का निर्णय लिया। हम चाहते हैं कि इस मामले की पूरी जांच हो।”

राजेंद्र ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से भी बात की है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उन्हें फंसाने की कोशिश क्यों की गई। उन्होंने कहा, “शायद लोग मेरे पिता के.एन. राजन्ना से बहुत प्यार करते हैं। यह मामला पिछले पांच-छह महीने से चल रहा था। शुरुआत में यह सब सामान्य कॉल्स और वीडियो कॉल्स के रूप में था, लेकिन समय के साथ यह स्थिति बढ़ी।” उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी इसके पीछे है, उसे बेनकाब किया जाए।

राजेंद्र राजन्ना ने कहा कि वह इस मामले की पूरी जांच चाहते हैं ताकि यह पता चल सके कि इसके पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए और इस मामले में पूरी पारदर्शिता हो।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *