BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:54 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

कर्नाटक में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 नवंबर 2024, 6:30 PM IST
कर्नाटक में तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत
Read Time:2 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रदेश की तीनों सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत पर बधाई दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इसे जनता की जीत बताया।

उन्होंने कहा, “यह आम जनता की जीत है। यह विकास के राजनीति की जीत है। अब समय आ चुका है कि हम विकास के राजनीति को प्रसारित करने की दिशा में काम करें और सांप्रदायिकता की राजनीति का परित्याग करें। जब तक हम विकास की राजनीति नहीं करेंगे, तब तक हम प्रदेश की उन्नति की कल्पना नहीं कर सकते हैं।”

इस बीच, जब उनसे महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि मैं इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं कर सकता हूं। पहले मैं इन दोनों राज्यों की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करूंगा, इसके बाद ही किसी प्रकार की टिप्पणी उचित रहेगी।

बता दें कि कर्नाटक की तीनों सीट पर उपचुनाव हुए हैं। खास बात यह है कि इन तीनों ही सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत का परचम लहराने में सफल हुए हैं। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

सिग्गांव सीट पर कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान करीब 13 हजार वोटों से जीते हैं। उन्होंने बीजेपी के भरत बोम्मई को हराया।

संदूर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ई. अन्नापूर्णा 9600 से अधिक वोटों से जीतीं हैं। चन्नापटना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीपी योगेश्वरा करीब 25 हजार वोटों से जीते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *