BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 13 जून 2025 03:00 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों पर हुई चर्चा : देवेंद्र यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 नवंबर 2024, 10:19 PM IST
कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों पर हुई चर्चा : देवेंद्र यादव
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र और झारखंड में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों पर भी चर्चा हुई।

देवेंद्र यादव ने कहा कि बैठक में देश से जुड़े बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैलेट पेपर का इस्तेमाल भी बैठक के एजेंडे में था। महाराष्ट्र चुनाव और नतीजों के पीछे के कारणों पर भी चर्चा हुई।

किसी कार्यवश बैठक बीच छोड़कर आने वाले दिल्ली कांग्रेस ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईवीएम में कुछ गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है।

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी ने नए जोश के साथ वापसी की थी। लेकिन उसके बाद तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे। ‘इंडिया’ ब्लॉक ने चार में से दो राज्यों में सरकार बनाई, लेकिन “हमारा प्रदर्शन जैसा होना चाहिए था वैसा नहीं रहा। भविष्य के लिहाज से यह हमारे लिए चुनौती है”।

उन्होंने कहा कि पार्टी को तुरंत चुनावी नतीजों से सबक लेते हुए संगठन के स्तर पर अपनी सभी कमजोरियों और खामियों को दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि “आपसी एकता की कमी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी” पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। यदि हम एक होकर चुनाव नहीं लड़ेंगे, आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला बंद नहीं करेंगे, तो अपने विरोधियों को राजनीतिक शिकस्त कैसे दे सकेंगे। इसलिए जरूरी है कि हम सख्ती से अनुशासन का पालन करें।

उन्होंने कहा, “हर हाल में एक बने रहें। पार्टी के पास अनुशासन का भी हथियार है। लेकिन हम नहीं चाहते कि अपने साथियों को किसी बंधन में डालें। इसलिए सबको यह सोचने की जरूरत है कि कांग्रेस पार्टी की जीत में ही हम सबकी जीत है और हार में हम सबकी हार है। पार्टी की ताकत से ही हमारी ताकत है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *