BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 05:43 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, केंद्र सरकार बताए 11 साल में कौन सी उपलब्धियां हासिल की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 9:03 PM IST
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, केंद्र सरकार बताए 11 साल में कौन सी उपलब्धियां हासिल की
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को लेकर जन-जन तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को केंद्र सरकार के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। लेकिन, कांग्रेस सांसद ने भाजपा की ओर से शुरू होने वाले इस अभियान पर तंज कसा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पहले केंद्र सरकार ने 11 वर्ष में क्या उपलब्धियां हासिल की, यह तो बताए।

रविवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 11 साल पूरे होने पर भाजपा नेता गांव-गांव जाकर अपनी उपलब्धियां गिनाएंगे। लेकिन, सवाल यह है कि क्या किसानों को एमएसपी दी गई। फसलों के दाम दोगुना दिए गए। आज किसान बदहाल स्थिति में है। किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है कि उन्होंने किसानों के लिए बहुत अच्छा कार्य किया। जबकि, हकीकत यह है कि आज किसान अपने फसलों को सड़कों पर फेंकने के लिए मजबूर है।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने तो युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। सरकार बताए कि कितने युवाओं को रोजगार मिला है। आज बेरोजगारी दर सबसे अधिक है, क्या सरकार की यह उपलब्धि है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि सरकार ने अपनी योजना के तहत घर-घर मुफ्त में सिलेंडर बांटे। लेकिन, आज सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि लोगों के पास सिलेंडर रिफिल कराने के पैसे नहीं हैं। क्या सरकार की यह उपलब्धि है।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान के एक बयान को आधार बनाकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हावी है। जब इसे लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि सही सवाल सरकार से पूछा जा रहा है। जो जानकारी हमें देश में मिलनी चाहिए थी, वह हमें विदेश से मिल रही है। इससे ज्यादा दुख की क्या बात होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *