BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 03:55 PM
  • 43.37°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कठुआ में सीमावर्ती क्षेत्रों का किया दौरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मई 2025, 2:16 PM IST
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कठुआ में सीमावर्ती क्षेत्रों का किया दौरा
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

कठुआ। भारत-पाक के बीच तनाव के बाद सीजफायर लागू हो गया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थिति का आकलन करने के लिए जम्‍मू-कश्‍मीर के कठुआ के सीमावर्ती जिले हीरानगर का दौरा किया। उन्‍होंने सीमावर्ती जिले के निवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपनी बैठक के दौरान स्थानीय समुदायों की ओर से उठाई गई प्रमुख चिंताओं को संबोधित किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में 600 नए बंकरों के निर्माण की घोषणा भी की।

इन नए बंकरों के निर्माण का उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ाना और संकट के समय वहां के निवासियों के लिए बेहतर आश्रय प्रदान करना है।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को बेहतर बनाने के लिए कठुआ जिले में एक केंद्रीकृत अलर्ट सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इस सिस्टम के तहत डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से एक बटन दबाया जाएगा, जिससे सीमावर्ती गांवों में तुरंत सायरन बजने लगेंगे। इससे स्थानीय निवासियों को समय पर चेतावनी मिल सकेगी।

भारत के मजबूत रक्षा बुनियादी ढांचे के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने साल 2014 के बाद से भारत की रक्षा क्षमताओं और तकनीकी विकास में हुई प्रगति पर जोर दिया और किसी भी सुरक्षा खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए देश की तैयारियों को रेखांकित किया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम पाकिस्‍तान से लगती हुई सीमा रेखा के न‍जदीक खड़े हैं। पिछली गैर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यही वह इलाका है, जहां पर सड़कें नहीं हुआ करती थी। बच्‍चों को पढ़ाई के लिए सुविधा नहीं मिलती थी, मोबाइल के टावर नहीं हुआ करते थे। कांग्रेस सरकार से जब कहा जाता था तो कहते थे कि यह हमारी नीति में नहीं है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद जीरो लाइन तक सड़कें बना दी गई हैं। यहां के स्‍थानीय लोग भी कहते हैं कि सड़कें हाईवे से भी बेहतर बनी हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि यह सारी सुविधाएं अब काम में आती दिख रही हैं। देश में पहली बार कठुआ में बॉर्डर बंकर का प्रयोग किया गया है। दो हजार आधुनिक बंकर बनाए गए थे। यहां फैमिली बंकर बनाए गए हैं। यह सब काम पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद संभव हो पाया है। 2014 से पहले का दृश्‍य जिन्‍होंने देखा है वो इसकी तुलना कर सकते हैं। यही कारण था कि इस बार यहां के लोगों का मनोबल इन विपरीत परिस्थितियों में भी ऊंचा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *