BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:12 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 12:12 AM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ
Read Time:3 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बिहार की रहने वाली एक छात्रा से बात की। यह छात्रा साइंस की पढ़ाई करने की इच्छुक है और डॉक्टर बनना चाहती है। हालांकि अच्छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा को साइंस लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बिहार की इस छात्रा से बात करके उसे आश्वस्त किया है कि उसका दाखिला साइंस की कक्षा में होगा और डॉक्टर बनने का सपना भी साकार होगा।

इस छात्रा का नाम खुशबू है और वह बिहार के दानापुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि बिहार के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा। वह अपनी पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी। दरअसल, 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खुशबू को उसके परिजनों ने आगे की पढ़ाई विज्ञान के विषयों से करने की अनुमति नहीं दी। खुशबू का दाखिला आर्ट्स के विषयों में कराया गया।

खुशबू के अनुसार, उसने मैट्रिक की परीक्षा में 399 अंक प्राप्त किए, फिर भी उसे आर्ट्स के विषयों में नामांकित करा दिया गया। दरअसल, परीक्षा से पहले खुशबू के माता-पिता ने उससे वादा किया था कि यदि वह 400 अंक लाती है तो वे उसका दाखिला विज्ञान में करवाएंगे। खुशबू 399 अंक लाने में सफल रही है, बावजूद इसके उसका दाखिला विज्ञान की जगह आर्ट्स में करा दिया गया। इसका खुलासा खुद खुशबू ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था।

रविवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू से कहा, “मन लगाकर पढ़ो। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और नीतीश कुमार की बिहार सरकार दोनों पढ़ाएंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।” खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पूरे मामले पर बातचीत की है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उसे आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार विज्ञान के विषयों में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई स्तर पर विभिन्न योजनाएं भी चला रही है। इसका उद्देश्य विज्ञान जैसे विषयों में छात्राओं की रुचि को बढ़ावा देना है। इसके लिए देश के कई आईआईटी संस्थान महत्वपूर्ण पहल भी कर चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *