BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 07 जून 2025 09:27 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  2. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  3. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  4. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  5. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  6. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  7. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
  8. सेबी ने मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट्स को फ्रीज किया
  9. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बड़ी पहल, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ‘उम्मीद’ पोर्टल
  10. आरबीआई ने गोल्ड लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया
  11. पाकिस्तान कभी भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी
  12. प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब पुल पर तिरंगा लहराया, पहलगाम की साजिश रचने वालों को करारा जवाब
  13. सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ
  14. जम्मू-कश्मीर : कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’
  15. बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई; भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

चीन अगर ब्रह्मपुत्र का पानी रोकेगा तो हमें ही होगा फायदा : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 12:22 AM IST
चीन अगर ब्रह्मपुत्र का पानी रोकेगा तो हमें ही होगा फायदा : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
Read Time:3 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से ‘ब्रह्मपुत्र’ नदी को लेकर भ्रम फैलाए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। उन्होंने झूठ फैलाने के लिए पाकिस्तान को आईना दिखाया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “क्या होगा अगर चीन भारत को ‘ब्रह्मपुत्र’ का पानी देना बंद कर दे? पाकिस्तान के नए डराने वाले बयान का जवाब। भारत ने पुरानी सिंधु जल संधि से निर्णायक रूप से खुद को अलग कर लिया है और इसके बाद पाकिस्तान अब एक और मनगढ़ंत धमकी दे रहा है। अगर चीन ने ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दिया तो? आइए, इस मिथक को तथ्यों और स्पष्टता के साथ तोड़ते हैं।”

सीएम सरमा ने पाकिस्तान को तथ्यों के साथ जवाब दिया और कहा, “ब्रह्मपुत्र: भारत में बढ़ने वाली नदी। ‘ब्रह्मपुत्र’ के कुल पानी में चीन का 30-35 प्रतिशत योगदान है, जो ज्यादातर हिमनदों के पिघलने और तिब्बत की कम बारिश से होता है। बाकी 65-70 प्रतिशत पानी का हिस्सा भारत से ही आता है, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, और मेघालय में भारी मानसून से नदी में पानी आता है। साथ ही, सुबनसिरी, लोहित, कामेंग, मानस, धनसिरी, जिया-भाराली, कोपिली, कृष्णाई, दिगारू और कुलसी जैसी सहायक नदियां ब्रह्मपुत्र को जल पहुंचाती हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत-चीन सीमा तूतिंग पर पानी का बहाव 2,000 से 3,000 क्यूबिक मीटर/सेकंड होता है, जबकि असम के मैदानों जैसे गुवाहाटी में मानसून में 15,000 से 20,000 क्यूबिक मीटर/सेकंड हो जाता है। ब्रह्मपुत्र ऐसी नदी नहीं है, जिस पर भारत ऊपरी हिस्से पर निर्भर है। यह भारत की बारिश से पोषित नदी है, जो हमारे क्षेत्र में और मजबूत होती है।”

सीएम सरमा ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा, “पाकिस्तान को सच जानना चाहिए। अगर चीन ने पानी का बहाव कम किया (जो संभावना कम है, क्योंकि चीन ने कभी ऐसी धमकी नहीं दी), तो यह भारत के लिए असम की वार्षिक बाढ़ को कम करने में मदद कर सकता है, जो हर साल लाखों लोगों को विस्थापित करती है और आजीविका नष्ट करती है। जबकि पाकिस्तान, जिसने 74 साल तक सिंधु जल संधि के तहत पानी का विशेष अधिकार लिया, अब घबराया हुआ है, क्योंकि भारत अपने संप्रभु अधिकारों को वापस ले रहा है। याद रखें कि ब्रह्मपुत्र एक स्रोत पर निर्भर नहीं है, यह हमारी भौगोलिक स्थिति, मानसून और सभ्यता की ताकत से चलती है। ब्रह्मपुत्र सत्य है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *