BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 06 मार्च 2025 02:47 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  2. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  3. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  4. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  5. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  6. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  8. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  9. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  10. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  11. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  12. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  13. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  14. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  15. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : फाइनल में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका हुई बाहर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2025, 11:16 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : फाइनल में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका हुई बाहर
Read Time:4 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के लिए नौ मार्च को दुबई के मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बुधवार को पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से मात दी है और फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दक्ष‍िण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 67 गेंद पर शानदार 100 रन बनाए। लेकिन, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 363 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी। इसके पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र और केन विलियमसन ने सेंचुरी लगाई। रचिन ने 101 गेंद पर 108 रन बनाए। पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं, केन विलियमसन ने 94 गेंद पर 102 रन बनाए।

केन ने पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्के लगाए। डेरिल मिचेल ने 37 गेंद पर 49 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद पर 49 रन बनाए। विल यंग ने 21 और माइकल ब्रेसवेल ने 16 रन बनाए। टॉम लैथम 4 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 10 ओवर में 72 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा 10 ओवर में 70 रन देकर 2 विकेट लिए। एक विकेट वियान मुल्डर के खाते में गई। वहीं 363 रन का पीछा करने उतरी दक्षि‍ण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 20 रन ही था। पारी को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ क्रीज पर रासी वैन डेर डुसेन पहुंचे। दोनों ने मिलकर 105 रनों की शानदार साझेदारी की।

लेकिन, 125 रन के स्कोर पर दक्षि‍ण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 71 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो गए। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। दक्ष‍िण अफ्रीका की पारी को संभालने के लिए अब मैदान पर एडेन मार्कराम थे। उन्होंने कुछ शॉट्स खेले। लेकिन, 161 के स्कोर पर तीसरा झटका रासी वैन डेर डुसेन के तौर पर लगा। डुसेन ने 66 गेंद पर 69 रन बनाए। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और दो छक्के लगाए।

क्रीज पर लंबे-लंबे शॉट्स खेलने के लिए मशहूर हेनरिक क्लासेन से टीम को उम्मीद थी कि वह इस बड़े मैच में बड़ा योगदान देकर टीम को संभालेंगे। लेकिन, क्लासेन 7 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए। 200 रन के भीतर दक्षि‍ण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। रन रेट लगातार बढ़ रहा था। क्रीज पर मौजूद डेविड मिलर ने 50वें ओवर की आख‍िरी गेंद पर पर सेंचुरी लगाई और नाबाद रहे। इस हार से चैंप‍ियंस ट्राफी से दक्ष‍िण अफ्रीका का सफर खत्म हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *