BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 01:55 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

जब चुनाव आता है तब परेशान किया जाता है : राबड़ी देवी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 11:21 PM IST
जब चुनाव आता है तब परेशान किया जाता है : राबड़ी देवी
Read Time:2 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। चर्चित लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की एक कोर्ट ने राजद नेताओं को जमानत दे दी। इस केस में आरोपी बनाए गए राजद नेता तेज प्रताप यादव और हेमा यादव समेत सभी अन्य आरोपियों को जमानत मिली है। इन सभी को 50,000-50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई।

इस राहत के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि एक ही केस है और बार-बार चार्जशीट करते रहते हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब चुनाव आता है तब परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। केंद्र सरकार हो या बिहार सरकार, परेशान कर रही है, जब-जब चुनाव आता है, ऐसा ही किया जाता है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम लोगों को राहत मिलेगी। हम लोगों ने गुनाह नहीं क‍िया है। हम लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। हम लोग न्यायालय का सम्मान करते हैं। न्यायालय जैसे कहता है, वैसे करते हैं। न्यायालय का हमेशा सम्मान है।

मामले में सीबीआई ने राजद अध्यक्ष लालू यादव समेत 75 से अधिक लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में बताया गया था कि लालू यादव ने 2004 से 2009 के बीच केंद्र की यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते हुए ग्रेड फोर यानी निचले स्तर की नौकरियां देने के लिए लोगों से जमीन लिखवाई और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई।

आरोप है कि जमीन लेकर लाभार्थियों को हाजीपुर रेलवे जोन सहित कई जगहों पर नौकरियां दी गईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *