BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 03 मई 2025 09:30 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

जैसे-जैसे वैश्विक शांति भंग हो रही है, युद्ध तेज हो रहे हैं : उपराष्ट्रपति

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 नवंबर 2024, 11:44 PM IST
जैसे-जैसे वैश्विक शांति भंग हो रही है, युद्ध तेज हो रहे हैं : उपराष्ट्रपति
Read Time:3 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सद्भाव, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व से जुड़े प्राचीन भारतीय ज्ञान का विचार सबके समक्ष रखा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “जैसे-जैसे वैश्विक शांति भंग हो रही है, युद्ध तेज हो रहे हैं और शत्रुताएं कठोर होकर सिद्धांत में बदल रही हैं।” वह गुरुवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज में ‘भारत के मूल मूल्यों, हितों और उद्देश्यों’ विषय पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य शांति निर्माण, शांति की स्थापना और जलवायु के क्षेत्र में की जाने वाली पहल के जरिए रचनात्मक वैश्विक ताकत बनना है। जलवायु संकट मंडरा रहा है। मुक्ति, भारत के सद्भाव, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व के सहस्राब्दी पुराने सिद्धांत व प्राचीन ज्ञान को अपनाने में निहित हो सकती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत स्वतंत्रता और समानता सुनिश्चित करने वाले, संविधान के तहत कई आधिकारिक भाषाओं, धर्मों और विविध जातीयता कैनवास के साथ अपनी विविधता का जश्न मना रहा है। शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व सदियों से हमारे दर्शन में प्रतिबिंबित होता रहा है। भारत की विदेश नीति संप्रभुता के सम्मान, राष्ट्रों की अखंडता और संघर्ष पर बातचीत की प्रधानता पर जोर देती है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि अनेकता में एकता का उदाहरण हमेशा विचार और कार्य दोनों में रहा है। भारत त्योहारों, व्यंजनों, भाषाओं, संस्कृतियों में अंतर को अपनी ताकत के रूप में अपनाता है, यह समावेशी है और किसी भी विभाजन से दूर है। पर्यावरण का पोषण करते हुए समावेशी विकास, शांति और सार्वभौमिक कल्याण भारतीय दर्शन के केंद्र में है। वर्तमान समय में प्राचीन ज्ञान और आधुनिकता का मिश्रण का लक्ष्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है।

उन्होंने भारत को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी और उदात्तता और दिव्यता का उद्गम स्थल बताया। धनखड़ ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो न केवल अपने लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए कल्याण चाहता है। बतौर जी20 अध्यक्ष के रूप में भारत ने अपने मूल मूल्यों से प्रेरित होकर, जीडीपी-केंद्रित की बजाए मानव-केंद्रित वैश्विक प्रगति का समर्थन किया। विभाजन की बजाए एकता पर जोर दिया। अफ्रीकी संघ को स्थायी जी20 सदस्य के रूप में एकीकृत करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट ने ग्लोबल साउथ को अंतरराष्ट्रीय रडार पर ला दिया। भारत का लक्ष्य शांति स्थापना और जलवायु कार्रवाई पहल के माध्यम से एक रचनात्मक वैश्विक ताकत बनना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *