BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:28 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

जो लोग यूसीसी का विरोध कर रहे हैं, वे लोगों को गुमराह कर रहे: कविंदर गुप्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 10:06 PM IST
जो लोग यूसीसी का विरोध कर रहे हैं, वे लोगों को गुमराह कर रहे: कविंदर गुप्ता
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने सोमवार को उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने को लेकर बयान दिया।

भाजपा नेता ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। यह भाजपा के घोषणापत्र में भी लिखा है और यह एक अच्छी शुरुआत होगी। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुंछ में इल्तिजा मुफ्ती द्वारा तिरंगा यात्रा पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि इल्तिजा मुफ्ती का सर्टिफिकेट भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को नहीं चाहिए। इनका काम विरोध करना है। ये वही लोग हैं जो कहते थे कि देश का झंडा उठाने वाला कोई नहीं होगा। इनका तिरंगा के लिए कितना सम्मान है वो दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी सबसे बड़ा सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। विश्व हिंदू परिषद, हिंदुओं और सनातन के हितों के लिए हमेशा काम करता है।

शिक्षा मंत्री ने आदेश जारी कर कहा कि छात्रों को किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह किसी अन्य उद्देश्य से नहीं, बल्कि राष्ट्र हित में किया गया है। देश के कार्यक्रम के लिए उन्हें भेजा गया। अगर शिक्षा मंत्री इस प्रकार का संज्ञान लेते हैं तो यह गलत है, ऐस तरह की सोच भी गलत है।

पंजाब के अमृतसर ने 26 जनवरी को बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित किया गया। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वे भारत के संविधान के निर्माता हैं। कुछ लोग जानबूझकर जातिवाद या किसी चीज़ को जोड़ने का जब प्रयास करते हैं, वो कहीं ना कहीं माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले की जांच की जा रही है। जो लोग मामले शामिल पाए जाएं उन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए और सख्ती से निपटना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *