BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:51 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

झारखंड को नक्सली और भ्रष्टाचार मुक्त करना सरकार की पहली प्राथमिकता : राजेश ठाकुर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जनवरी 2025, 10:48 PM IST
झारखंड को नक्सली और भ्रष्टाचार मुक्त करना सरकार की पहली प्राथमिकता : राजेश ठाकुर
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार बीएनटी न्यूज़ के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नक्सली और भ्रष्टाचार को खत्म करना ‘इंडिया’ अलायंस सरकार की पहली प्राथमिकता है।

झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, पिछले पांच सालों में हमने जैसा काम किया है, उसको देखते हुए जनता ने हमे भारी बहुमत से वापस लाया है। हम भ्रष्टाचार मुक्त और भय मुक्त झारखंड के लिए संकल्पित हैं। आज इसका परिणाम देखने को मिला, जिसमें बोकारो पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि हम लगातार भयमुक्त झारखंड देने का प्रयास कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर भी हम संकल्पित हैं। रांची से लेकर बिहार तक के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। हम जो कहते हैं, उसको पूरा करते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन मुद्दों पर काफी गंभीर हैं। वो झारखंडवासियों को भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त रखना चाहते हैं। आगे आने वाले समय में भ्रष्टाचार पर और भी ज्यादा वार होता दिखाई देगा। साथ ही नक्सलियों को झारखंड छोड़ने पर बाध्य होना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, झारखंड को नक्सलियों से मुक्त कराना हमारी प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि नक्सली भी मुख्यधारा में आए। हमने जो पहले प्रयास किया था, उसका नतीजा अब सबके सामने है। कई नक्सली मुख्यधारा में आ रहे हैं, लेकिन जो नहीं आना चाहते, उनको हम झारखंड से दूर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह बोकारो जिले के तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी मारे गए थे। इस अभियान में माओवादियों के हथियारों और अन्य सामानों का जखीरा भी बरामद हुआ था। यह मुठभेड़ बोकारो जिला पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा इकाई की 209 वीं बटालियन के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *