BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 03 मई 2025 04:10 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 अप्रैल 2025, 12:47 AM IST
झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत वाले बयान पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से कहा कि वे लोग संविधान को नहीं मानते हैं। हसन “मंत्री से पहले मुसलमान” हैं।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने हाल ही में एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि पहले शरीयत फिर संविधान है। उनके इस बयान पर भाजपा हमलावर है।

सी.पी. सिंह ने कहा, “वे लोग (मुसलमान) संविधान को कहां मानते हैं? भारत माता की जय कहां बोलते हैं? उन लोगों को सारी सुख-सुविधाएं भारत में मिलती हैं, लेकिन उनकी सोच सिर्फ और सिर्फ भारत को कैसे ‘गजवा-ए-हिंद’ बनाया जाए, इस पर रहती है। उन लोगों को जन्म के बाद से ही मदरसों में सिर्फ जिहाद सिखाया जाता है। कुरान के अंदर जिहाद का अर्थ कुछ दूसरा है, लेकिन वे हिंदुओं पर जिहाद करते हैं, हिंदुओं को मारने-काटने का पाठ मदरसों में पढ़ाया जाता है। वहीं, सनातन में वसुधैव कुटुंबकम् और विश्व के कल्याण की बात सिखाई जाती है। लेकिन वे लोग भाईचारे को चारा समझकर खा जाते हैं।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल उठाए जाने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति को निर्देशित करने को गलत ठहराए जाने पर सी.पी. सिंह ने अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा, “हम लोग न्यायपालिका पर विश्वास करते हैं। भारत के संविधान के अनुसार न्यायपालिका भी काम करती है। लेकिन आए दिन यह देखने को मिल रहा है कि न्यायपालिका अपनी सीमाओं को लांघकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को निर्देशित कर रही है।”

उन्होंने कहा, “वे (न्यायपालिका) निर्देश को अपने ऊपर लागू क्यों नहीं करते? उनके पास वर्षों तक मामले लंबित रहते हैं। ऐसे में उनके लिए कोई समय-सीमा क्यों नहीं है? मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि महामहिम राज्यपाल किसी फाइल को तीन महीने से ज्यादा नहीं रोक सकते, राष्ट्रपति भी नहीं रोक सकते। जब यह नियम सबके लिए लागू होता है तो फिर अदालत के लिए क्यों नहीं लागू होता? मैं जगदीप धनखड़ की बात का समर्थन करता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *