BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 12:14 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  2. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  3. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  4. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  5. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  6. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  7. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  8. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख
  10. मोदी मैजिक : यूं ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी हैं दमदार, हर किरदार में लगते हैं शानदार
  11. ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में वित्तीय अनियमितता को लेकर सरदार पटेल ने भी दी थी पंडित नेहरू को चेतावनी, जताई थी कई आशंकाएं
  12. उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, ‘राष्ट्रपति को निर्देश देना असंवैधानिक’
  13. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सात दिन का समय, डिनोटिफिकेशन और नई नियुक्तियों पर रहेगी रोक
  14. राहुल गांधी अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
  15. बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो: जगदंबिका पाल

झारखंड में चार एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा-एनडीए की सरकार, दो ने इंडी गठबंधन का दिया साथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 नवंबर 2024, 10:16 PM IST
झारखंड में चार एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा-एनडीए की सरकार, दो ने इंडी गठबंधन का दिया साथ
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़
रांची। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए छह एग्जिट पोल में अलग-अलग नतीजों के अनुमान जताए गए हैं।

मैटराइज, चाणक्य, पीपुल्स पल्स और टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में जहां राज्य में भाजपा-एनडीए की बहुमत वाली सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया और पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बन सकती है। राज्य की विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 53 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ जेवीसी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनती दिख रही है। इस पोल के मुताबिक भाजपा-एनडीए को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है, तो इंडिया ब्लॉक को 30 से 40 सीटें मिल सकतीं हैं। अन्य के खाते में दो सीटें जाने का अनुमान है।

चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं, वहीं महागठबंधन को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाती दिख रही हैं।

पीपुल्स पल्स की मानें तो झारखंड में एनडीए को 44-53 सीटें और इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें मिल सकती हैं। इसमें अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

मैटराइज के एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन के खाते में 25 से 30 सीटें जा सकती हैं। अन्य को 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, झारखंड में इंडी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। इस पोल में इंडिया ब्लॉक के तहत झामुमो-कांग्रेस-राजद को 37 से 47 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि एनडीए को 31 से 40 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल के नतीजे कभी सही तो कभी गलत साबित होते हैं। यह केवल अनुमान होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए थे। झारखंड की 81 सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *