BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 08:20 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

झारखंड : लातेहार में पुलिस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा सहित दो नक्सली ढेर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 9:06 AM IST
झारखंड : लातेहार में पुलिस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा सहित दो नक्सली ढेर
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत इचवार जंगल में शनिवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए हैं। मारे गए दूसरे नक्सली की पहचान प्रभात लोहरा के रूप में हुई है। दोनों प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा से जुड़े थे।

मुठभेड़ के बाद जंगल की घेराबंदी कर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया गया कि लातेहार के पास नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिलने पर एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन में निकली थी।

सुबह करीब 8 बजे इचवार जंगल में पुलिस और जेजेएमपी नक्सली दस्ते का आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए, जबकि कुछ अन्य जंगल का लाभ उठाते हुए भाग निकले। बाद में मारे गए नक्सलियों की पहचान पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा के रूप में हुई। मौके से एक एके-47 सहित कई हथियार और नक्सलियों के सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुए थे। 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा पर झारखंड के कई थाना क्षेत्रों में नक्सली वारदात के मामले दर्ज हैं। 28 सितंबर 2021 को लातेहार जिले के सलैया जंगल में पप्पू लोहरा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में एक नक्सली भी मारा गया था।

इसके पहले, 21 अप्रैल को झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली मारे गए थे। झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *