BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 11:05 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  2. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी
  3. पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक खत्म, सभी दलों ने दिखाई एकजुटता
  4. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च : केसी वेणुगोपाल
  5. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ दिखाई एकजुटता
  6. महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने पहलगाम की घटना को लेकर केंद्र को घेरा
  7. सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले से पाकिस्तान को म‍िलेगा कड़ा सबक : अरुण साव
  8. पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा किया निलंबित
  9. सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान पर क्या पड़ेगा असर?
  10. जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के गुनहगारों की सूचना देने वालों को 20-20 लाख का इनाम
  11. ‘हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे’, नीतीश कुमार ने फिर दिया भरोसा
  12. हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश: सीडब्ल्यूसी
  13. मधुबनी : मंच से पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, फिर शुरू किया भाषण
  14. प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर करीब 13,480 करोड़ रुपए की योजनाओं की दी सौगात
  15. भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 जनवरी 2025, 11:51 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार को कोहरा छाया रह सकता है। लेकिन, उसके बाद मौसम साफ बना रहने की उम्मीद है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

दिल्ली में घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों को लेकर भी चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 और 19 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को बारिश के बाद आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

इस बीच बारिश और हवाओं की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ है। एक्यूआई 386 से घटकर 302 पर पहुंच गया है। इस वजह से ग्रैप 4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। हालांकि, प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए ग्रैप-3 के तहत कुछ पाबंदियां लागू रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश, घने कोहरे और ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। दिन में आर्द्रता का स्तर 74 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *