BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 03:45 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

द‍िल्‍ली के पर‍िवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ‘आप’ से द‍िया इस्‍तीफा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 नवंबर 2024, 5:35 PM IST
द‍िल्‍ली के पर‍िवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ‘आप’ से द‍िया इस्‍तीफा
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

नई द‍िल्‍ली। आम आदमी पार्टी को रव‍िवार को बड़ा झटका लगा। दि‍ल्‍ली के परि‍वहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्‍तीफा दे द‍िया। उन्‍होंने आप संयोजक अरव‍िंद केजरीवाल को इस आशय का एक पत्र ल‍िखते हुए पार्टी व सरकार पर कई आरोप भी लगाए।

कैलाश गहलोत ने पत्र में आरोप लगाया क‍ि द‍िल्‍ली सरकार और आम आदमी पार्टी अपना समय केंद्र से व‍िवाद करने में ही व्‍यतीत करती रहती है। यह हर समय केंद्र से आरोप-प्रत्‍यारोप में उलझी रहती है। इससे व‍िकास कार्य प्रभाव‍ित होते हैं। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया क‍ि पार्टी की रुच‍ि जनता से क‍िए वादों को पूरा करने में नहीं है। पार्टी अपना समय केवल केंद्र सरकार से वाद-व‍िवाद करने में ही नष्‍ट करती रहती है। केंद्र सरकार से तालमेल न होने के कारण जनह‍ित के कार्य नहीं हो पाते। जनता को जो सुव‍िधाएं प्रदान की जानी चा‍ह‍िए, वह उसे नहीं म‍िल पाती।

गहलोत ने पत्र में यमुना सफाई का मुद्दा भी उठाया। उन्‍होंने कहा क‍ि जनता से वादा करने के बावजूद दस साल में भी हमारी सरकार इस द‍िशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठा सकी। द‍िल्‍ली में यमुना की हालत बद से बदतर ही होती गई। दस सालों में प्रदूषण कम होने की बजाय बढ़ता ही गया। हम जनता से क‍िए वादे को पूरा नहीं कर पाए। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि प‍िछले व‍िधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री व आप संयोजक अरव‍िंंद केजरीवाल ने जनता से वादा क‍िया था क‍ि पांच साल में यमुना इतनी साफ हो जाएगी क‍ि हम उसमें स्‍नान भी कर सकते हैं। लेक‍िन ऐसा नहीं क‍िया जा सका। हमारी सरकार ऐसा करने में असफल रही।

कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को ल‍िखे पत्र में रिनोवेशन के नाम पर मुख्‍यमंत्री आवास को शीश महल का रूप देने पर भी एतराज जताया। उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि सरकार बनाते समय हमने जनता से सादगी का वादा क‍िया था। लेक‍िन सरकार में आते ही पार्टी का चाल, चर‍ित्र व चेहरा ही बदल गया। जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये शीश महल पर खर्च कर द‍िए गए। जन धन का इस तरह दुरुपयोग उच‍ित नहीं है। यह जनता के साथ मजाक है। इसी प्रकार गहलोत ने पत्र में कुछ और मुद्दों को उठाते हुए भरे मन से पार्टी काे छोड़ने की बात कही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *