BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 10:36 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा जीती तो फ्री सुविधाएं बंद होगी : प्रियंका कक्कड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 नवंबर 2024, 9:56 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा जीती तो फ्री सुविधाएं बंद होगी : प्रियंका कक्कड़
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा कि हमारी पार्टी को इतना पसंद किया जाता है कि आज हर वर्ग के लोग ‘आप’ से जुड़ना चाहते हैं। हम लोग हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। सच्चाई यह है कि भाजपा डरी हुई है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पूर्व 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों से जुड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि ‘रेवड़ी’ पर चर्चा के दौरान करीब 65 हजार बैठकें होंगी। इन बैठकों में हम दिल्ली की जनता को बताएंगे कि भाजपा इस चुनाव में कोशिश कर रही है कि दिल्ली की जनता को जो सुविधाएं मिल रही हैं, उन्हें रोक दिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुफ्त सुविधाओं के खिलाफ हैं। अगर भाजपा गलती से दिल्ली चुनाव जीत गई तो लोगों को मिल रही फ्री की सुविधाएं बंद कर देगी।

चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कई प्रमुख नेता हमारी पार्टी छोड़कर चले गए, लेकिन उससे भी अधिक प्रमुख नेता हमारे साथ आए हैं। सभी का स्वागत है। कुछ लोग चले गए हैं, जबकि कई नए लोग शामिल हो रहे हैं और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस से जुड़े सवाल पर ‘आप’ प्रवक्ता ने कहा कि जनता से आम आदमी पार्टी को बहुत प्यार और स्नेह मिला है। पार्टी को इतना प्यार इसलिए मिला है क्योंकि आजादी के बाद से किसी भी पार्टी ने जनता की मूलभूत सुविधाओं पर काम नहीं किया है। 2024 में हम लोग फ्री पानी, फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को पार्टी के 12 साल हो जाएंगे। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। हर जगह दिल्ली के मॉडल को पसंद किया जा रहा है। हम खुश हैं कि आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *