BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 09:28 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पुंछ: पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
  2. राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं, वो सीखने की भी कोशिश नहीं करते : चंद्रशेखर बावनकुले
  3. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  4. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  5. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  6. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  7. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  8. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  9. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  10. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  11. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  12. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  13. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  14. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  15. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए

निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मई 2025, 4:27 PM IST
निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। 1991 भारत-पाक समझौते को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को क्यों दोषी ठहरा रहे हैं। जिस समझौते का जिक्र भाजपा सांसद कर रहे हैं, वह कांग्रेस के समय में नहीं हुआ था। तब पूर्व पीएम चंद्रशेखर की सरकार थी।

कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से एक विरोधाभास पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि 1991 में जब चंद्रशेखर देश के प्रधानमंत्री थे और यह समझौता हुआ था, तब कांग्रेस पार्टी ने उनकी सरकार से अपना समर्थन पहले ही वापस ले लिया था, इसलिए यह निर्णय या समझौता चंद्रशेखर की सरकार और पाकिस्तान के बीच हुआ था। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को कैसे दोषी ठहराया जा सकता है?

सियासी हंगामा राहुल गांधी के उस पोस्ट के बाद शुरू हुआ जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा था। इसके बाद भाजपा सांसद निशिकांत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नसीहत देते हुए एक एग्रीमेंट चस्पा किया। पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी, यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देती है।”

वहीं, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर से जब जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस की पूछताछ पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि ठीक है, अगर किसी के खिलाफ आरोप हैं और उनके समर्थन में सबूत हैं, तो कार्रवाई होनी चाहिए। जिस किसी व्यक्ति पर पाकिस्तान के साथ संबंध होने या जासूसी में शामिल होने का संदेह है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे देश में ऐसे मामलों के लिए कानून हैं और मेरा मानना है कि निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *