BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 04:53 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चैंपियंस ट्रॉफी : मेजबान होकर भी समापन समारोह से ‘गायब’ रहा पीसीबी, अख्तर ने उठाए सवाल
  2. रोहित भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं : दिनेश कार्तिक
  3. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी, कांग्रेस नेता ने पंजाब में पार्टी को रोकने की साजिश करार दिया
  4. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  5. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  6. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  7. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  8. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  9. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  10. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  11. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  12. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  13. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  14. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  15. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी

नीतीश कुमार से ज्यादा बूढ़े तो तेजस्वी यादव हैं : जीतनराम मांझी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 मार्च 2025, 6:53 AM IST
नीतीश कुमार से ज्यादा बूढ़े तो तेजस्वी यादव हैं : जीतनराम मांझी
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से नीतीश कुमार को ‘टायर्ड और रिटायर्ड’ बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार से ज्यादा बूढ़े तो तेजस्वी यादव खुद हैं। उन्होंने दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह प्रतिक्रिया दी।

मांझी ने तेजस्वी यादव द्वारा सत्ता में आने पर ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को हटाए जाने के संदर्भ में कहा कि सरकार ने जो नियम बनाए हैं, वो बिल्कुल ठीक बनाए हैं। उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।

बता दें कि पांच मार्च को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य देश का सबसे युवा प्रदेश है, यहां सबसे ज्यादा युवा रहते हैं, इसलिए अब यहां “टायर्ड और रिटायर्ड” मुख्यमंत्री नहीं चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पटना में आयोजित युवा चौपाल को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह सरकार थोड़े दिन और रहेगी, तो पूरे बिहार को बीमार कर देगी।

उन्होंने कहा था, “सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, सीएम थका-हारा है। हर एक व्यक्ति को 10-10 वोट का इंतजाम करना होगा। यहां से यही संकल्प लेकर जाइए। अब हमें निकम्मी सरकार नहीं चाहिए। रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है। क्या आपको 75 साल का मुख्यमंत्री चाहिए? अब समय आ गया है कि हमें बिहार को नई गाड़ी से आगे ले जाना है, “खटारा गाड़ी” से नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया, “25 साल वालों, क्या आपको 75 साल का सीएम चाहिए? बिहार में 25 साल की आबादी के लोगों की संख्या 58 फीसदी है।”

तेजस्वी यादव ने उन्होंने कहा था कि पुलिस ताड़ी के नाम पर पासी समाज के लोगों को तंग करती है। उन्हें सामाजिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। पासी समाज के लोगों ने बताया कि ताड़ी एक नेचुरल पदार्थ है। लेकिन, उसे आय के स्रोत से अलग कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *