BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 02:44 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:54 AM IST
नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने की चर्चा इन दिनों तेज है। दावा किया जा रहा है कि इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में निशांत कुमार जदयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। हालांकि, खुद निशांत कुमार इस सवालों को अब तक टालते रहे हैं, लेकिन पार्टी के कई नेता खुलकर उनके राजनीति में आने और जदयू की कमान संभालने की बात कह रहे हैं।

जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को बीएनटी न्यूज़ से कहा, “निशांत कुमार पढ़े-लिखे और काबिल आदमी हैं। उनका राजनीति में आना जरूरी है। नीतीश कुमार के बाद वही कमान संभालेंगे।”

गोपाल मंडल ने कहा कि जब नीतीश कुमार नहीं होंगे तो पार्टी को संभालने के लिए निशांत कुमार की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में एक से बढ़कर एक नेता हैं, लेकिन नीतीश कुमार नहीं होंगे तो कोई किसी की बात नहीं मानेगा। पार्टी की कमान निशांत के हाथों में होगी तो सभी उनकी बात मानेंगे और सम्मान देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि उनके परिवार से कोई राजनीति में आए। लेकिन, पार्टी के लोग सोचते हैं कि अगर निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे तो नीतीश कुमार के जाने के बाद पार्टी का क्या होगा। इसलिए, निशांत कुमार को जदयू की कमान संभालने के लिए राजनीति में आना चाहिए।

निशांत कुमार खुद बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उनकी राजनीति एंट्री से जुड़े सवालों से बचते दिखे थे। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के लिए काम किया है और वह आगे भी काम करना चाहते हैं। पिछली बार जनता ने 43 सीटें दी थीं, तब भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा। उन्होंने लोगों से इस बार सीट बढ़ाने की अपील की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *