BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 05:51 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 अप्रैल 2025, 4:38 PM IST
नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम आने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बचाव में सामने आए हैं और कहा है कि गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, अपने लिए अर्जित नहीं की। साथ ही उन्होंने राज्य के कार्यकर्ताओं से विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जो चार्जशीट दायर की है, उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं के नाम हैं। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है, “देश में नेहरू-गांधी ने 1930 से लेकर आज तक अपनी संपत्ति देश को ही सौंपी है। कभी खुद के लिए कोई स्वार्थ सिद्धि से कोई संपत्ति उन्होंने अपने लिए अर्जित नहीं की है, कोई भ्रष्टाचार का आरोप उन पर आज तक नहीं लगा है।”

उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मिलकर ईडी, आईटी और सीबीआई को एक राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रहे हैं, हम इसकी निंदा करते हैं। नेशनल हेराल्ड के केस में एक पैसा भी नेहरू-गांधी परिवार ने अपने ऊपर खर्च नहीं किया है। एक रुपया भी उन्होंने अपने काम में उपयोग नहीं किया है। शुद्ध रूप से यह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का केस बनता ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “ईडी, आईटी, सीबीआई कितना ही इसमें जांच कर लें, नेशनल हेराल्ड के केस में किसी भी खाते से पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक किसी भी नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने निजी तौर पर एक रुपया, एक पैसे का भी उपयोग नहीं किया है। इसलिए इस मामले में जो कुछ किया जा रहा है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि देश भर के और विशेषकर मध्य प्रदेश के सभी कार्यकर्ता ईडी दफ्तर पर जाकर अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। अगर नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो वीडियो को शेयर करें और अपना विरोध दर्ज कराएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *