BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 18 मार्च 2025 06:05 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मौलाना महमूद मदनी के कुर्बानी की जरूरत वाले बयान पर भाजपा सांसद बृजलाल भड़के
  2. महाराष्ट्र : नागपुर हिंसा पर सीएम फडणवीस की नजर, पुलिस को सख्ती से निपटने का दिया निर्देश
  3. नागपुर में दो गुटों के बीच हिंसा, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  4. पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया महाकुंभ का पवित्र जल, अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने प्रधानमंत्री को भेंट की ‘तुलसी माला’
  5. “लाडो लक्ष्मी योजना” से मिलेंगे हर माह 2100 रुपये, महिलाओं ने पीएम मोदी-सीएम नायब सैनी को कहा, ‘थैक्यू’
  6. नागपुर के महल क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसा, कई पुलिसकर्मी घायल
  7. आरएसएस का लिटरेचर पढ़ें पीएम मोदी, फिर दें बयान : राशिद अल्वी
  8. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ओबीसी समुदाय के लिए 42 फीसदी आरक्षण की घोषणा की
  9. हरियाणा सरकार के बजट को भूपेंद्र हुड्डा ने ‘आंकड़ों का खेल’ बताया, अनिल विज ने की सराहना
  10. ‘इस्लामी आतंकवाद’ को बढ़ावा देने वाली विचारधारा को हराने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध : तुलसी गबार्ड
  11. वक्फ के नाम पर भड़काऊ बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : शहजाद पूनावाला
  12. पीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दा
  13. पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?
  14. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया साझा
  15. सुनीता विलियम्स मंगलवार पृथ्वी पर वापस आएंगी

परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मार्च 2025, 11:00 PM IST
परंपरा: ब्रज में हुरंगे की धूम, महिलाओं ने की पुरुषों की पिटाई; उमड़ी भीड़
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

मथुरा। रंगों के त्योहार होली के बाद अब ब्रज में हुरंगे के आयोजन की शुरुआत हो गई है। बलदेव कस्बे के प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर में होली के अगले दिन दौज पर पारंपरिक कपड़ा फाड़ हुरंगा खेला गया। इस अनूठे आयोजन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

इस परंपरा के अनुसार, महिलाएं पुरुषों के साथ होली खेलने के बाद उनके कपड़े फाड़ती हैं और उनकी पिटाई करती हैं। यही वजह है कि इसे “कपड़ा फाड़ हुरंगा” कहा जाता है। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक दाऊजी पहुंचे।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। सभी तैयारियों को पहले से ही चाक-चौबंद कर लिया गया था और प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दाऊजी के प्राचीन मंदिर में आज विश्व प्रसिद्ध हुरंगा खेला जा रहा है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद है। अलग-अलग जोन में पुलिस के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक संभालने के लिए यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है। गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इलाके की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जिलाधिकारी (डीएम) सीपी सिंह ने कहा कि आज दाऊजी के मंदिर में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा हो रहा है। पूरी दुनिया से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों को हुरंगा की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि ब्रज का यह अनूठा उत्सव हर साल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में कई दिनों तक अलग-अलग तरह से होली मनाने की परंपरा रही है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग यहां पहुंचते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *