BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 04:29 AM
  • 34.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मई 2025, 10:27 PM IST
पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

गाजियाबाद| भारत-पाकिस्तान संघर्ष में तुर्किये ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था। इस वजह से भारत में तुर्किये के खिलाफ काफी आक्रोश है। गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने तुर्किये का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

दरअसल, पाकिस्तान का साथ देना तुर्किये को भारी पड़ने वाला है और इसकी शुरुआत हो चुकी है। गाजियाबाद के साहिबाबाद सब्जी मंडी में बुधवार को तुर्किये से आने वाले सेबों का आयात बंद करने का फैसला लिया गया। गाजियाबाद के व्यापारियों द्वारा उठाए गए इस कदम से तुर्किये को करोड़ों रुपए का नुकसान होना तय है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सेब के सीजन में तुर्किये से करीब 1,000 से 1,200 करोड़ रुपए का आयात किया जाता है। इसे अब बंद करने का फैसला किया गया है। तुर्किये की जगह अब दूसरे स्थानों से फल मंगाए जा रहे हैं। तुर्किये से आए सेब स्थानीय बाजारों से गायब हो गए हैं।

पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में तुर्किये ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्किये ने पाकिस्तान को अपने ड्रोन भी उपलब्ध कराए थे। इस घटना के बाद भारत के हर वर्ग में तुर्किये के प्रति रोष है और खुलकर विरोध हो रहा है। वहीं, इसमें व्यापारी समूह भी शामिल हो गया है।

व्यापारियों का कहना है कि यह केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं है, बल्कि सशस्त्र बलों और सरकार को अपना पूरा समर्थन देने के लिए भी है, जो भी देश पाकिस्तान का समर्थन करेगा, हम वहां से आयात और निर्यात दोनों बंद कर देंगे और हम पूरी तरीके से भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ हैं।

हाल में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्किये ने यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को अपनी मध्यस्थता में समाप्त करने की पेशकश की थी। लेकिन, जब भारत-पाकिस्तान के बीच पाकिस्तान की वजह से युद्ध की स्थिति बनी, उस समय तुर्किये ने दोनों पक्षों में शांति की अपील की जगह पाकिस्तान का साथ दिया था।

तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन उपलब्ध कराए थे। इससे तुर्किये का दोहरा चरित्र सामने आया है। फरवरी 2023 में तुर्किये में भयंकर भूकंप आया था। उस समय भारत उन पहले देशों में था, जिसने मदद का हाथ तुर्किये की तरफ बढ़ाया था। इसके बावजूद तुर्किये भारत के विरुद्ध कार्य कर रहा है।a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *