BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:56 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पीएम मोदी का ‘आप’ और केजरीवाल पर तंज, ‘जनता जवाब दे रही, ये फिर खाएंगे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 5:47 PM IST
पीएम मोदी का ‘आप’ और केजरीवाल पर तंज, ‘जनता जवाब दे रही, ये फिर खाएंगे’
Read Time:4 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय की बात कही। उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि ये ‘आप’ वाले आजकल नारे बुलवाते हैं कि ‘फिर आएंगे, फिर आएंगे’। लेकिन, जनता इन्हें जवाब दे रही है कि ‘ये फिर खाएंगे, फिर खाएंगे।’

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली वाले ‘आप’ वालों की आप-दा और उनके झूठ एवं फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर आप वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है। ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन, अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है।

उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में जो ‘आप’ वाले ‘आपदा’ लाकर बैठे हैं, उन्हें अपने हिस्से का जो पैसा दिल्ली की गलियों, सीवर सिस्टम बनाने, पार्क बनाने और स्वच्छता के लिए लगाना चाहिए था। लेकिन, इन आप-दा वालों ने अपना एक भी दायित्व दिल्ली में निभाया नहीं। झूठ के सहारे इनकी गाड़ी चल जाएगी, ये इसी भरोसे चलते रहे।

पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के लिए कार्यकर्ताओं को टारगेट भी दिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ विजय काफी नहीं है। हर बूथ दो लक्ष्य तय कर सकता है। पहला, मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। पिछले 10 साल में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा मतदान हमारे बूथ में होगा। दूसरा, मामूली विजय नहीं। हर बूथ पर भाजपा को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट कैसे मिले, इसके लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है, उनकी दुआएं लेनी है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”’मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ केवल एक कार्यक्रम नहीं है। ये भाजपा की जीवंतता, भाजपा की जड़ों की ताकत और जिन जड़ों से भाजपा का विस्तार हुआ है, उसके मूल में आप सब कार्यकर्ताओं ने जिसे अपना जीवन मंत्र बनाया है, वो है ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’। दिल्ली के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या ताकत है, ये किसी से छुपा नहीं है। इस बार आपने दिल्ली के हजारों बूथ जीते, तब जाकर सातों सीटों पर भाजपा विजयी हुई है। मुझे पक्का विश्वास है कि दिल्ली में ये जो संगठन की ताकत है, हर बूथ पर तीन-तीन, चार-चार पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं, यही शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी। मुझे विश्वास है कि अपने-अपने बूथ पर आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसके चलते आप भारी विजय प्राप्त करने ही वाले हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता पक्के निर्णय के साथ निकल पड़ी है। साथियों, आपको 5 फरवरी को दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है। ठंड कितनी ही क्यों न हो, हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को बढ़ाना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *